फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli and Jansath listened to whose mind this time

Muzaffarnagar News: खतौली और जानसठ ने इस बार सुनी किसके मन की बात

Wed, 07 Dec 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Khatauli and Jansath listened to whose mind this time
खतौली विधानसभा में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। खतौली उप चुनाव में आज फैसले की घड़ी है। विधानसभा क्षेत्र में आने वाले नगर खतौली और जानसठ के मतदाताओं के रुख पर भी सबकी नजर है। सात माह पहले की बात करें तो जानसठ और खतौली में गठबंधन ने बढ़त बनाई थी। मगर, इस बार मतदान का प्रतिशत कम होते ही यहां भी समीकरण उलट-पुलट होने लगे हैं।
विज्ञापन

खतौली नगर क्षेत्र में 65 बूथ हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी को 15 हजार 314 और गठबंधन प्रत्याशी व पूर्व सांसद राजपाल सैनी को 23 हजार 924 वोट मिले थे। सबसे आखिरी में खतौली की गिनती होती है, ऐसे में नतीजों का फासला तय करने में नगर की अहम भूमिका है। उप चुनाव में उलझन यह है कि सभी बूथों पर मतदान का प्रतिशत कम हुआ है। ऐसे में यहां आंकड़े उलझ रहे हैं। ईवीएम से नतीजे निकलेेंगे तो साफ होगा कि खतौली नगर ने इस बार किसका साथ दिया और किसके मन की बात सुनी।
विज्ञापन

जानसठ नगर की बात करें तो 2022 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी राजपाल सैनी को 7317 और भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी को 3517 वोट मिले थे। यहां मुस्लिम और सैनी भी काफी तादाद में है। देखने वाली बात यह होगी इस बार विधानसभा के दोनों प्रमुख नगरों में मतदाताओं ने किसके मन की बात सुनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाजिदपुर कवाली में दिलचस्प होगा मुकाबला
विधानसभा के वाजिदपुर कवाली गांव में बसपा प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने के कारण दिलचस्प मुकाबला होगा। मुख्य चुनाव में यहां गठबंधन प्रत्याशी राजपाल सैनी को 638, भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी को 396 और बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक करतार भड़ाना को 443 वोट हासिल हुए थे। गांव में इस बार करीब 58 प्रतिशत मतदान हुआ है। देखने वाली बात यह होगी कि पिछले चुनाव में बसपा के हिस्से में गए 443 मतों का क्या रुख रहता है।

भैंसी में इस बार कौन बनाएगा बढ़त
भैंसी गांव में 5828 मतदाता है, जिनमें से 3334 ने मताधिकार का प्रयोग किया। गांव में करीब 58 प्रतिशत वोट पड़े। मुख्य चुनाव में यहां दो बूथों को छोड़ दें तो भाजपा ने जीत दर्ज की थी। बूथ नंबर 124 पर बसपा के करतार भड़ाना को 385 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed