फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khap Chaudhary refuses, alliance ready for Mahapanchayat

खाप चौधरी का इंकार, महापंचायत के लिए गठवाला तैयार

Fri, 03 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Khap Chaudhary refuses, alliance ready for Mahapanchayat
खाप चौधरी का इंकार, महापंचायत के लिए गठवाला तैयार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलनों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने वाली गठवाला खाप एक बार फिर ताकत दिखाने जा रही है। महापंचायत के लिए गांव-गांव में तैयारियां की जा रही है। लालूखेड़ी से मुजफ्फरनगर तक काफिले के रूप में गठवाला के लोग पहुंचेंगे। हालांकि खाप चौधरी राजेंद्र मलिक ने खुद महापंचायत में शामिल होने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि खाप के लोग स्वतंत्र है और पंचायत में जा सकते हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में भीड़ के सारे रिकॉर्ड टूट जाने का दावा आयोजक कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर और शामली की सबसे असरदार खाप पंचायतों में शामिल गठवाला खाप में एक बार फिर महापंचायत को लेकर उत्साह है। पांच सितंबर को खाप के अधिकतर किसान और खाप चौधरी लालूखेड़ी में एकत्र होंगे। भाकियू नेता अनिल मलिक ने बताया कि पुरा महादेव से खाप चौधरी आजाद मलिक के अलावा थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी, रविंद्र सिंह, रविंद्र सिंह सोंहजनी, अजब सिंह खरड़ समेत अन्य खाप चौधरी की अगुवाई में खाप के लोग महापंचायत में शामिल होंगे। पंचायत को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को गांव दर गांव जनसंपर्क किया गया। भाकियू नेता ओमपाल मलिक ने कहा कि गठवाला हमेशा की तरह सबसे खास भूमिका निभाएगा, सबसे बड़ी भागीदारी गठवाला की होगी। कुछ किसान लालूखेड़ी के रास्ते जाएंगे, जबकि खाप के कुछ किसान बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर जाएंगे।
विज्ञापन

गठवाला की भूमिका सबसे खास : धर्मेंद्र मलिक
किसान पंचायतों में गठवाला खाप की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। करमूखेड़ी आंदोलन से लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में भी खाप के लोगों ने बलिदान दिए हैं। इस बार महापंचायत में भी बड़ी हिस्सेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद नहीं जाऊंगा, खाप के लोग स्वतंत्र : राजेंद्र मलिक
गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने कहा कि वह खुद महापंचायत में शामिल नहीं होंगे। यह उनका निजी फैसला है, लेकिन खाप के लोग स्वतंत्र हैं और महापंचायत में शामिल हो सकते हैं। उनकी तरफ से किसी को भी मनाही नहीं है। किसान मुद्दों पर खाप हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed