फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Keys handed over to 440 beneficiaries of PM Awas Yojana Gramin

Muzaffarnagar News: पीएम आवास योजना ग्रामीण के 440 लाभार्थियों को चाबी सौंपी

Sat, 08 Jul 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Keys handed over to 440 beneficiaries of PM Awas Yojana Gramin
जिला पंचायत सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के पात्रों को प्रमाण पत्र व चाबी का वितरण।
पीएम स्व निधि योजना के लाभार्थियों को भी चेक और प्रमाण पत्र दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को चाबी और प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सबके लिए आवास उपलब्ध कराने की दृष्टि से पीएम आवास योजना लागू हुई हैं।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के 440 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं चाबी वितरित की गई। पीएम स्व निधि योजना के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र दिए गए। जिले में 11135 लोगों को प्रथम किश्त मिली हैं। 3567 ऐसे हैं जिन्होंने पैसा जमा कर दोबारा पैसा लिया है। 89 लाभार्थियों को तृतीय किश्त का ऋण मिला हैं।
विज्ञापन

लाभार्थियों को स्व निधि से समृद्धि के अन्तर्गत फैमिली प्रोफाइलिंग की जा रही है, जिसमें लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, रजिस्ट्रेशन अण्डर बीओसीडब्ल्यू, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशनकार्ड, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना व सरकार की अन्य योजनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, पीडी शिखर श्रीवास्तव, डूडा पीओ अपूर्वा यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed