फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   KCCs of cattle breeders in the country will also be formed: Rupala

देश में पशुपालकों के भी बनेेंगे केसीसी: रूपाला

Fri, 07 Apr 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
KCCs of cattle breeders in the country will also be formed: Rupala
गौ अभयारण्य की अधार ​शिला का लोकार्पण करते पशुपालन  व डेयरी मंत्री परशोत्तम रुपाला।
- एक हजार-दो हजार गायों के बड़े डेयरी फार्म को देंगे बढ़ावा
विज्ञापन

- जल्द ही अर्थ तंत्र के केंद्र में होगी देशी नस्ल की गाय

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि देश के पशुपालकों को किसानों की तरह अब केसीसी का लाभ मिलेगा। दुनिया में दूध की आपूर्ति को देश में बड़े डेयरी फार्म खोले जाएंगे। जल्द ही देशी गाय देश के अर्थ तंत्र के केंद्र मे होगी।
केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने कहा कि केसीसी के लिए एक लाख साठ हजार बैंक बिना किसी गारंटी के पशुपालकों को देंगे। जल्द ही देश के अर्थतंत्र के केंद्र में गाय होगी। देशी गाय का मल और मूत्र दोनो पवित्र है। दोनो से उत्पाद बनेंगे। अब वह दिन दूर नहीं जब देश में दो-दो हजार गायों के बड़े डेयरी फार्म बनेंगे। तुगलकपुर में बन रही गाय अभयारण्य को पायलेट प्रोजेक्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन



रूपाला ने किया गाय अभयारण्य का लोकार्पण
केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने तुगलकपुर में 64 करोड़ की लागत से बनने वाले गाय अभयारण्य का लोकार्पण किया। मंच पर ही लोकार्पण का कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि इस गाय अभयारण्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गाय के गोबर और मूत्र से उत्पाद बनाए जाएंगे।केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों ने मेले को यादगार बना दिया : बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि पशु मेले हरियाणा और पंजाब में लगते रहे हैं, यूपी में पहली बार इसका प्रयास हुआ है। किसानों ने मेले को यादगार बना दिया। बालियान ने कहा कि मेले के माध्यम से किसानों तक आधुनिक तकनीकि को पहुंचाना है। पशु एवं कृषि मेले में 150 स्टॉल लगे हैं। देश भर कि साइंटिस्ट यहां मौजूद हैं। नई नस्लों को पशु देखकर यहां के किसानों में भी एक माहौल बनेगा। हमने मेले में किसानों के लिए ट्रेक्टर आदि के पुरस्कार भी रखे हैं। किसानों को यहां पशु पालन और कृषि के क्षेत्र में देश में शुरू हुई नई तकनीक का पता चलेगा। आने वाले किसान खुद मेेले को ऐतिहासिक बता रहे हैं। मेले में लोक संस्कृति से जुड़े कलाकारों को बुलाकर प्राचीन कला को आगे बढाने का प्रयास किया है।

-------------

मोबाइल एंबुलेंस से पशुपालकों को मिलेगा लाभ : धर्मपाल

प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पशुपालन का बढावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। 500 मोबाईल एंबुलेस पशुओं के उपचार के लिए प्रदेश में लगी हैं। खेती और पशु एक दूसरे के पूरक हैं। जहरीली होती खेती को गाय के गोबर के प्रयोग से ही बचाया जा सकता है। गाय के गोबर में लक्ष्मी और मूत्र में गंगा बसती है। पशुपालक नई नस्लों से दूध का उत्पादन बढा सकते हैं। मंत्री ने पशुपालन, कुक्कुट उद्योग आदि को लेकर चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।

-----------

गांवों तक की सड़क पक्की बनेगी: जितिन
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि उनके विभाग के पास धन की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब कहीं भी खराब सड़क नहीं रहेगी। गांवों को जोडऩे वाली सड़कों को भी पक्की बनाया जाएगा। उन्होंने पशु मेले को एक अच्छा और सकारात्मक प्रयास बताया।


----------

मंच पर ये रहे मौजूद

पशु मेेले के मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, अलीगढ से सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, बागपत विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, सुशीला अग्रवाल, तेजेंद्र निर्वाल, अशोक कंसल, मिथलेश पाल, पूर्व विधायक सहेंद्र रमाला, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, सुधीर सैनी, यशपाल पंवार, रूपेंद्र सैनी, सतपाल पाल, भाजपा नेता पवन तरार, राजू अहलावत, डॉ सुभाषचंद शर्मा, सपना कश्यप, रामकुमार सहरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed