{"_id":"5d3601688ebc3e6cd11bb31a","slug":"kawand-travel-security-arrangements-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt434555593","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : शहर की किलेबंदी से पैदल निकलना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : शहर की किलेबंदी से पैदल निकलना भी मुश्किल
विज्ञापन
सुबह स्कूल जाने के लिए साईकिल को उटाकर बेरिकेटिग को पार करती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘किलेबंदी’ में पैदल निकलना भी मुश्किल हुआ
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की यातायात व्यवस्था से नागरिकों की परेशानी बढ़ गई है। रुड़की रोड, मेरठ रोड पर संपर्क मार्गों और गलियों में की गई बेरिकेडिंग से राहगीरों को काफी दूर का चक्कर काटना पड़ रहा है। कांवड़ियों के लिए जीटी रोड और शिव चौक पर की गई प्रशासन की ‘किलेबंदी’ से पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। उधर, रुड़की रोड, जीटी रोड, शिव चौक और भगत सिंह रोड के दुकानदारों का कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
नगर से होकर गुजरने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने सोमवार से शहर की यातायात व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। किसी भी प्रकार के वाहनों पर रुड़की रोड, मेरठ रोड और शिव चौक पर आने की पाबंदी लगा दी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल आदि स्थानों पर पहुंचने के लिए राहगीरों को काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। नागरिकों को रोजमर्रा के घरेलू सामान खरीद कर लाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में रुड़की रोड को केवल जिला अस्पताल तिराहे और मीनाक्षी चौक पर ही आवागमन के लिए खोला गया है, जिस कारण यहां पर पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। ई-रिक्शा, ऑटो का संचालन बंद रहने से गांव देहात से आने वाले राहगीरों को पैदल की शहर में बाजारों, बस अड्डे, स्टेशन पर आना जाना पड़ रहा है। शिव चौक और रुड़की रोड पर पैदल निकलना भी कठिन हो रहा है। शिव चौक क्षेत्र को केवल कांवडिय़ों के लिए ही सुरक्षित करने पर यहां के दुकानदारों का कारोबार पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। एसडी मार्केट के दुकानदारों का कारोबार भी कांवड़ यात्रा से प्रभावित हुआ है।