{"_id":"5d66ca678ebc3e015b678ad8","slug":"kawal-scandal-tribute-to-sachin-and-gaurav-in-malikpura-muzaffarnagar-news-mrt4404377169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिकपुरा में सचिन व गौरव की छठी पुण्यतिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिकपुरा में सचिन व गौरव की छठी पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन
जानसठ के गांव मलिकपुरा में मृतक सचिन व गौरव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घांजलि देते केंद्री?
- फोटो : KHATAULI
मलिकपुरा में सचिन और गौरव की पुण्यतिथि मनाई
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव मलिकपुरा में ममेरे भाइयों सचिन व गौरव की छठीं पुण्यतिथि मनाई गई। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी, विधायक उमेश मलिक सहित भाजपा नेताओं और क्षेत्र के लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। हवन यज्ञ में आहुति देने के बाद सचिन व गौरव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि को लेकर गांव मलिकपुरा और कवाल में भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा।
जानसठ कोतवाली के गांव कवाल में छह वर्ष पूर्व 27 अगस्त 2013 को गांव मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या कर दी गई थी। बुधवार को गांव मलिकपुरा में दोनों ममेरे भाइयों की छठीं पुण्यतिथि मनाई गई। आर्य समाज के रीति रिवाजों के साथ वेद मंत्रों से आचार्य देव पाल शास्त्री द्वारा हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी तथा पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली व देश के पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, खतौली विधायक विक्रम सैनी, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, श्रद्धांजलि सभा के संयोजक पूर्व प्रमुख एवं जिला सहकारी बैंक के संचालक वीरेंद्र सिंह, नमामि गंगा के प्रभारी डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा .सुधीर सैनी, जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन सतपाल पाल, एलडीबी के चेयरमैन नरेंद्र चौधरी, भाजपा नेता मनीष ऐरन, योगेंद्र सिंह, ब्रजेश रस्तोगी, चौधरी उधम सिंह, प्रधान यजुवेंद्र उर्फ टीटू आदि ने सचिन व गौरव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सुरक्षा के कड़े रहे बंदोबस्त
जानसठ। ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की पुण्यतिथि को लेकर गांव कवाल और मलिकपुरा में बुधवार की सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए थे। दोनों गांवों में कई थानों की पुलिस तथा पीएसी बल तैनात किया गया था। एसडीएम इंद्रांकांत द्विवेदी, सीओ सोमेंद्र नेगी, भोपा सीओ राममोहन शर्मा, तहसीलदार जयेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर योगेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। गांव कवाल से मलिकपुरा के रास्तों में कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस के आला अधिकारी पल पल की खबर देते रहे।
विज्ञापन
बहू स्वाति व पौते गगन के नहीं आने का गम
जानसठ। मृतक सचिन की पत्नी स्वाति अपने पुत्र गगन को लेकर इस बार भी छठी पुण्यतिथि पर नहीं आई। मृतक सचिन की मां मुनेश देवी की आंखें अपने पोते गगन के आने को लेकर निहारती रही। मुनेश देवी गम भरे लहजे में कहा कि पोता गगन इस समय आठ वर्ष का हो गया है। अगर वह अपने पापा की पुण्यतिथि पर ही आ जाता तो वह उसे देख लेतीं। पोते गगन के इस बार भी नहीं आने पर दादा बिशन व दादी मुनेश देवी को बेहद गम है।
हत्या में दोषी न होते हुए भी जेल जाना पड़ा
जानसठ। मृतक सचिन के पिता बिशन ने दुखी मन से बताया कि कवाल के शाहनवाज की हत्या में दोषी नहीं होते हुए भी जेल जाना पड़ा। इसका दुख उन्हें हमेशा सताता रहेगा। मृतक सचिन के भाई राहुल ने बताया कि राजनीतिक पार्टियों ने फायदा उठाने के सिवा कुछ नहीं किया है। मलिकपुरा से जौली तक जाने वाले रजबहे की पटरी के निर्माण की कई बार घोषणा होने के बाद भी आज तक कोई कार्य नहीं हो सका।