{"_id":"6019989a8ebc3e2dcd5a6c9c","slug":"kawal-scandal-court-summons-mla-vikram-saini-muzaffarnagar-news-mrt523456516","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत ने भाजपा विधायक विक्रम सैनी को किया तलब, कवाल कांड से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत ने भाजपा विधायक विक्रम सैनी को किया तलब, कवाल कांड से जुड़ा है मामला
Wed, 03 Feb 2021 05:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
विधायक विक्रम सैनी
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के कवाल कांड में भड़काऊ भाषण देने के मुकदमे के आरोपी खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी कोर्ट में पेश नहीं हुए। स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ करीब दो माह से गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। अदालत ने अब उन्हें 10 फरवरी को तलब किया है। विधायक को अदालत में पेश होकर जमानत करानी होगी।
विज्ञापन
खतौली विधायक विक्रम सैनी पर कवाल कांड में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। 29 अगस्त 2013 को कवाल गांव में भीड़ ने आगजनी और तोड़फोड़ की थी। पुलिस की ओर से जानसठ कोतवाली पर विक्रम सैनी समेत करीब बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें विधायक विक्रम सैनी पर भड़काऊ भाषण देकर भीड़ को उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लाल किले पर हुए उपद्रव का मुजफ्फरनगर कनेक्शन, दिल्ली पुलिस की जांच से मचा हड़कंप, तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं शासन के आदेश पर विवेचना पूर्ण कर पुलिस ने कोर्ट में विधायक के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की थी। इस मुकदमे की सुनवाई अब यहां स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। दो माह पहले विधायक इस मुकदमे में निर्धारित तारीख पर कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। अदालत ने उनके गैर जमानती वारंट जारी किए थे, जो लगातार जारी है।
यह भी पढ़ें: यूपी: शिक्षक ने पहले प्रधानाचार्य को नीचे गिराया, फिर लात-घूंसों से पीटा, देखिए तस्वीरें
इस मुकदमे में विधायक को सोमवार को पेश होना था, मगर वो पेश नहीं हुए। उनके अधिवक्ता भारतवीर अहलावत की ओर से हाजिरीमाफी कोर्ट में दी गई। एडीजीसी ललित भारद्वाज ने बताया कि कोर्ट ने इस संबंध में 10 फरवरी की तारीख लगाई है, जिसमें विधायक को पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/