{"_id":"674e13e5cdb0ef6622009397","slug":"kashyap-communitys-protest-postponed-after-talks-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-135014-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वार्ता के बाद कश्यप समाज का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वार्ता के बाद कश्यप समाज का धरना स्थगित
Tue, 03 Dec 2024 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। कश्यप समाज के नेताओं व अधिकारियों के बीच घंटों वार्ता हुई। अधिकारियों ने कश्यप समाज के नेताओं को स्थिति से अवगत कराया। दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद कश्यप समाज का तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन स्थगित हो गया।
क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना व इंस्पेक्टर की कार्यशैली को लेकर कश्यप समाज के नेताओं में रोष फैल गया था। पुलिस की कार्यशैली से नाराज कश्यप समाज ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की घोषणा हुई थी। उप जिलाधिकारी राजकुमार भारती व सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में कश्यप समाज के नेताओं से वार्ता की। अधिकारियों ने कश्यप समाज के नेताओं को घटना की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया। दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद कश्यप समाज के नेता संतुष्ट हुए तथा धरना-प्रदर्शन स्थगित हो गया। एसडीएम व सीओ के साथ वार्ता में कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप, सुशील कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, चुन्नूलाल कश्यप, प्रवेश, चंद्रभान, प्रमोद व प्रदीप मौजूद रहे।