{"_id":"6a72461013fbebcfd3089182","slug":"kasana-dj-broke-down-causing-traffic-jam-for-an-hour-causing-inconvenience-to-kanwariyas-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-177479-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कसाना डीजे हुआ खराब, एक घंटे तक लगा जाम, कांवड़िए हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कसाना डीजे हुआ खराब, एक घंटे तक लगा जाम, कांवड़िए हुए परेशान
विज्ञापन
पुरकाजी/छपार। कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन कर बड़े डीजे लाने वाले शिव भक्तों को भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर रोका जा रहा है। मानकों का पालन सुनिश्चित होने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है। सोमवार रात पुरकाजी क्षेत्र में एक डीजे के कारण एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे कांवड़ियों को परेशानी हुई।
पुलिस पिछले चार दिनों से भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर बड़े डीजे और कांवड़ की जांच कर रही है। नियमों के अनुसार, डीजे की ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 10 फीट निर्धारित है। सोमवार रात कसाना डीजे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पुरकाजी क्षेत्र में खराब हो गया। इसके चलते एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में छपार पहुंचने पर डीजे के सैकड़ों प्रशंसक जमा हो गए, जिससे भीड़ और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर डीजे को थाना क्षेत्र की सीमा से बाहर निकाला। क्षेत्राधिकारी सदर राजू साव ने बताया कि मानकों के अनुसार ही म्यूजिक सिस्टम लगाए जा सकते हैं।
मानकों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
कांवड़ यात्रा में हरिद्वार से आ रहे शिव भक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बड़े डीजे लेकर आते हैं। भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर इन डीजे और झांकियों को मानकों के लिए रोका जाता है। इस दौरान कुछ कांवड़ियों की पुलिस से बहस भी हुई है। पुलिस नियमों का पालन कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।