फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kartikeya's last rites, Akanksha's death...the number becomes seven

Muzaffarnagar News: कार्तिकेय का अंतिम संस्कार, आकांक्षा की मौत...संख्या हुई सात

Sat, 30 Aug 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kartikeya's last rites, Akanksha's death...the number becomes seven
रामपुरी में पीडि़त परिवार के बीच पहुंचे भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं एसडीएम सदर : स्वयं
मुजफ्फरनगर/तितावी। जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अर्द्धकुंवारी गुफा मंदिर के पास हुए भूस्खलन में जान गंवाने वाले कार्तिकेय उर्फ कार्तिक का गमगीन माहौल में तिरपड़ी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। लापता आकांक्षा की मौत की पुष्टि हो गई है। अब तक जिले के सात श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। रामपुरी के छह मृतकों के शव शनिवार को पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

जम्मू से वाया दिल्ली होते हुए परिजन इंजीनियर पिंटू कश्यप के बेटे कार्तिकेय के शव को लेकर शुक्रवार तड़के अपने मूल गांव अलीपुर खुर्द (तिरपड़ी) पहुंचे। शव पहुंचते ही गमगीन माहौल बन गया। पिता पिंटू कश्यप, माता संगीता, बहन उमंग कश्यप और ममेरी बहन वैष्णवी भी घायल हुए थे। ताऊ बाबूराम प्रधान का रोकर बुरा हाल हो गया। सैंकड़ों ग्रामीण एकत्र हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, लेखपाल राहुल शर्मा परिजनों से मिले। रामपुरी में पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सांसद चंदन चौहान, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पहुंच कर परिजनों को सांत्वना और मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवारों के सदस्यों की आंखों से आंसू बहते रहे। कैबिनेट मंत्री व डीएम ने जम्मू के प्रशासन से बातचीत की। सभी ने पीडित़ परिवारों को मदद कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कटड़ा के पास भूस्खलन के बाद लापता चल रही रविंद्र की बेटी आकांक्षा का शव भी बरामद हो गया। जबकि हादसे में मां ममतेश की पहले ही मौत हो चुकी है। रामपुरी स्थित रविंद्र के घर गम का माहौल बना रहा। अब तक जिले के सात श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजन इंद्रपाल, रविंद्र, आदेश, सुमित, मनोज, ठेकेदार आदि कटड़ा के लिए रवाना हो गए थे। सभी शुक्रवार सुबह पठानकोट तक पहुंच गए। शव लाने के लिए जम्मू प्रशासन से तीन एंबुलेंस दी है। शाम के समय सभी छह शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजन घर लेकर आने के लिए रवाना हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकांक्षा की मौत पर बिगड़ी बहन की हालत
मृतक आकांक्षा की बहन राधा की हालत बिगड़ गई। हादसे में वह पहले मां ममतेश को खो चुकी है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। उसे डॉक्टर के यहां उपचार दिलाया गया है। उसकी दूसरी बहन सीमा का भी हाल बुरा है। मृतक दो भाइयों का बाबा देशराज का कहना था कि दोनों पोते पूरे परिवार को बेहद प्यारे थे। उनकी मौत से परिवार बिखर सा गया है।
पूर्व सांसद ने की आर्थिक मदद की घोषणा

पूर्व सांसद कादिर राना भी रामपुरी पहुंचे। उन्होंने मृतक दो भाइयों दीपेश व अनंत के परिवार की आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने 50 हजार रुपये व एक टन सरिया देने की घोषणा की है।


इनसेट
भूस्खलन में अब तक इनकी मौत
- रामवीरी, उसकी बेटी अंजलि
- सगे भाई दीपेश और अनंत
- ममतेश और उसकी बेटी आकांक्षा
- कार्तिकेय
इनसेट
सांत्वना देने वालों का तांता, नहीं थम रहे आंसू

मुजफ्फरनगर।

----

रामपुरी में पीडि़त परिवार के बीच पहुंचे भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं एसडीएम सदर : स्वयं

रामपुरी में पीडि़त परिवार के बीच पहुंचे भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं एसडीएम सदर : स्वयं

रामपुरी में पीडि़त परिवार के बीच पहुंचे भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं एसडीएम सदर : स्वयं

रामपुरी में पीडि़त परिवार के बीच पहुंचे भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं एसडीएम सदर : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed