फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Karate won four gold, three silver

कराटे में जीते चार गोल्ड, तीन सिल्वर

Mon, 05 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Karate won four gold, three silver
विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
इक्कू एशियन कराटे चैंपियनशिप में इंडोशितूरियू कराटे के खिलाड़ियों ने चार गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉज मेडल जीते हैं। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में तीन दिवसीय इक्कू एशियन कराटे चैंपियनशिप में जिले के छह खिलाड़ियों ने भाग लिया। ये खिलाड़ी इंडोशितूरियू के द्वारा जीसी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सात देशों की टीमों ने भाग लिया। जिसमें भूटान, नेपाल, ईरान, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रिका, बांग्लादेश, ताईवान आदि देशों के 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिले के छह खिलाड़ियों की टीम ने काता और कुमिते फाइट के विभिन्न भार वर्ग में चार गोल्ड, तीन सिल्वर और दो ब्रॉज मेडल जीते। इंडोशितूरियू के चीफ राजेश कौशिक ने बताया कि इंटरनेशनल कराटे यूनियन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों में मानस गुप्ता ने माइंस में तीस भार वर्ग में काता में गोल्ड और कुमिते में दो गोल्ड मेडल जीते। 
विज्ञापन


कार्तिक कुच्छल ने माइंस चालीस भार वर्ग कुमिते में सिल्वर मेडल और इंतजार अली ने माइंस 60 में काता और कुमिते फाइट में एक गोल्ड, एक ब्रॉज मेडल जीता। राजेश कौशिक को अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक राजेश कौशिक ने बताया कि गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही मानस गुप्ता, आदित्य धनराज कौशिक, देव विनायक, कार्तिक कुच्छल, इंतजार अली ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अगले वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में होगी। प्रतियोगिता में ये सभी बच्चे अपने-अपने भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed