{"_id":"6874040d4b40f191d008375a","slug":"kanwariyas-moving-towards-their-destination-despite-blisters-on-their-feet-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-149944-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पैरो में छाले पड़ने के बावजूद गंतव्य की और बढ़ रहे कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पैरो में छाले पड़ने के बावजूद गंतव्य की और बढ़ रहे कांवड़िये
विज्ञापन
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। भयंकर गर्मी होने के कारण सड़कों पर पैर रखना मुश्किल हो गया है। पैरों में छाले बन गए हैं। मगर फिर भी कांवड़ियों की आस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। कांवड़िये कंधे पर भारी वजन वाला गंगाजल लेकर भोलेनाथ के आशीर्वाद से भोलेनाथ का जयकारा लगाकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।
रविवार को हजारों की संख्यां में कांवड़िये कस्बे से गुजरे। हरियाणा के कस्बा टोहाना निवासी कांवड़िये छोटू, मोनू व अरविंद और सुमित आदि ने बताया कि भयंकर गर्मी के कारण सफर बेहद मुश्किल भरा लग रहा है। पैरों में छाले पड़ गए हैं।
,,,,,,,,,,,
कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
पुरकाजी। कस्बे में हाइवे पर रविवार को कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। उसके उपरांत कांवड़ियों को हलवे व आलू पूरी और छोले चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
शिविर में शिव भक्तों ने कांवड़ियों को भोजन वितरण कर धर्म लाभ कमाया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, गोल्डी राठी, पीयूष राणा, प भानू शर्मा, मास्टर मांगेराम, अर्जुन गुप्ता, रामेश्वर भटनागर आदि का सहयोग रहा।