फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwar Yatra route started getting colored in saffron color

Muzaffarnagar News: केसरिया रंग में रंगने लगा कांवड़ यात्रा मार्ग

Thu, 17 Jul 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra route started getting colored in saffron color
मुजफ्फरनगर ​स्थित ​शिव चौक पर ​शिव मंदिर की परिक्रमा करते ​शिव भक्त कांव​ड़िये। संवाद
खतौली/भोपा। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। कांवड़ यात्रा मार्ग केसरिया रंग में रंगने लगा है।
विज्ञापन

गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के बोल बम तथा हर हर महादेव के जयकारों से नगर में गूंज होने लगी है। शिवभक्तों की बढ़ रही भीड़ से कांवड़ यात्रा मार्ग केसरिया रंग में रंग गया है।
विज्ञापन

शिवभक्त गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग तथा नगर से होकर गुजर रहे हैं। कलश वाली कांवड़ के साथ साथ बड़ी कांवड़ भी दिखाई देने लगी है। फिलहाल दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हापुड़, गाजियाबाद के शिवभक्त कांवड़ियां भोलेनाथ के जयकारों के साथ शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

n भोपा में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ : भोपा में सेवार्थ क्लब के सहयोग से गंग नहर पुल पर लगने वाले शिव कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ बुधवार को हवन-यज्ञ के साथ किया गया। अनेक लोगों ने मंत्रोचारण के बीच आहुति प्रदान की।

पूर्व प्रधान मदन वालिया व प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। क्लब के सदस्य व शिविर के संयाेजक मास्टर अजय जैन, प्रदीप वालिया, राकेश कुमार ने बताया कि शिविर में शिवभक्तों की सेवा के लिए व्यवस्था की गई है। तरुण प्रधान, पारूल शर्मा, भीष्म दास महाराज, राकेश, सचिन धीमान, अरविंद वालिया सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर स्थित शिव चौक पर शिव मंदिर की परिक्रमा करते शिव भक्त कांवड़िये। संवाद

मुजफ्फरनगर स्थित शिव चौक पर शिव मंदिर की परिक्रमा करते शिव भक्त कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed