फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwar Yatra preparations

संगीनों से साए में होगी भोले की कांवड़

Wed, 13 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरगर Updated Wed, 13 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra preparations
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह बाद शुरू होने वाले कांवड़ मेले के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। फोर्स की तैनाती से लेकर ड्यूटी प्वाइंट आदि का चयन किया जा रहा है। सीओ से लेकर सिपाही तक 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। 15 जुलाई से दो अगस्त तक सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। 21 जुलाई से ट्रैफिक वन-वे कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कांवड़ मेले को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारियों को पुख्ता करना शुरू कर दिया है। नोडल अधिकारी एसपी सिटी संतोष मिश्रा ने बताया कि मेले के दौरान 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। भोलों की सुरक्षा के लिए पूरे जिले में कांवड़ मेला क्षेत्र में 16 जोन, 33 सबजोन, 81 सेक्टर और 360 ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन


एक जोन पर दो सीओ, सबजोन पर दो-दो निरीक्षक, सेक्टर पर दो-दो उपनिरीक्षक और प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर चार-चार सिपाही तैनात किए जाएंगे। मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। सीओ से लेकर सिपाही तक 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। भोलों की ड्रेस में भी पुलिस मौजूद रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जुलाई से दो अगस्त तक के लिए पुलिस की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।

21 जुलाई से  हाईवे पर ट्रैफिक वनवे कर दिया जाएगा। इसके बाद भीड़ की स्थिति को देखकर राजमार्ग पूरी तरह कांवड़ियों के हवाले कर दिया जाएगा। सिविल पुलिस के अलावा पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियां भी मंगाई जा रही हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की सहायता से भोलों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

गांवों में बैठक करने के निर्देश
एसपी सिटी ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी थानेदारों को भोलों के गुजरने वाले मार्गों पर पड़ने वाले गांवों में शांति समिति की बैठक करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में लोगों से समस्याएं पूछकर उन्हें दूर करने को कहा है। थानेदारों से कहा कि वह किसी भी गांव में बैठक को लेकर अचानक पहुंच सकते हैं। यदि उस गांव में बैठक होना नहीं पाया गया या फिर इस मामले में लापरवाही मिली तो एसओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

पुरकाजी को लेकर खास तैयारी
गत वर्ष पुरकाजी से कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर उस समय के एसओ, व्यापारियों और भाजपा नेताओं के बीच ठन गई थी। एसओ जबरदस्ती कांवड़ियों को कस्बे के बाहर से निकालना चाह रहे थे। इस बात को लेकर बवाल भी हुआ था। सूचना पर पहुंचीं साध्वी प्राची और एसओ भी आमने-सामने आ गए थे। बाद में भोलों को कस्बे के भीतर से ही गुजारा गया था। इस बात को लेकर एसपी सिटी लोगों से विचार विमर्श कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से इस बारे में राय ली जा रही है।

कांवड़ पटरी मार्ग पर सफाई अभियान शुरू 
गंगनहर चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग का एसडीएम जानसठ ने निरीक्षण किया।  वन  विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम आदि को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग गंगनहर  पटरी पर सफाई कार्य जारी है।

चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी से  दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, वेस्ट यूपी के लाखों शिव भक्त अपनी मंजिल तय  करते हुए अपने मुकाम पर पहुंचते हैं। मंगलवार को चौधरी चरण सिहं कांवड़ मार्ग  गंग नहर पटरी का एसडीएम उमेश कुमार ने निरीक्षण किया। कांवड़  मार्ग पर चल रहे सफाई कार्य में तेजी लाने के लिए बीडीओ मोरना को निर्देश दिए।

वन विभाग से नीचे की ओर झुक रहे बांस व अन्य  वृक्षों  की छटाई करने को कहा। विद्युत विभाग से  व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। टूटे कांवड़ मार्ग को ठीक कराया जा रहा। कांवड़ मार्ग  पर भोपा से एक किलोमीटर दूर नहर से निकले तिस्सा रजवाहे के पुल में अनेकों बार छेद हो चुका है।


एसडीएम ने उसे पूर्ण रूप से ठीक करने के भी आदेश दिए  हैं। टूटे मार्ग की मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। कांवड़ सेवा शिविर आयोजकों से भी कहा कि प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। इस अवसर पर  बीडीओ मोरना सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed