{"_id":"62d99949ed2ed7793c78e480","slug":"kanwar-marg-immersed-in-darkness-due-to-fault-in-power-line-muzaffarnagar-news-mrt5979670161","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन में फाल्ट से अंधेरे में डूबा कांवड़ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन में फाल्ट से अंधेरे में डूबा कांवड़ मार्ग
विज्ञापन
रात्रि में नगर के शिव चौक से गुजरती कावंड़ यात्रा में शिव की झांकी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। उच्च क्षमता की विद्युत लाइन में बृहस्पतिवार की रात आए फॉल्ट से शहर के टाउनहाल और महावीर चौक फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कांवड़ मार्ग भी अंधेरे में डूब गया। बड़ी झांकी वाली कांवड़ रुड़की रोड पर थमी रही। झांकियां देखने पहुंचे लोगों को निराशा हुई। पुलिस को व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी।
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे नरा बिजलीघर से आने वाली उच्च क्षमता की विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। शहर के दो फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। टाउनहाल फीडर से मेरठ-रुड़की रोड कांवड़ मार्ग का अधिकतर हिस्सा जुड़ा है। शहर के सैकड़ों लोग झांकियां देखने पहुंचे थे, बिजली आपूर्ति बाधित होने से कांवड़ पर अंधेरा छा गया। बड़ी कांवड़ अंधेरा होने के कारण रोक दी गई। पैदल कांवडिये ही आगे बढ़े। देर रात 11 बजे तक भी आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई, जिससे निराश लोग शिव चौक से लौटने लगे। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल शिव चौक पहुंचे और एसई को मौके पर बुलाया। अग्रवाल ने बताया कि तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिशासी अभियंता नगर अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि संभवत: पेड़ या कोई टहनी लाइन पर गिरी है, जिससे आपूर्ति बाधित हुई है। फॉल्ट कहां हुआ है, यह पता नहीं चल पाया है। कर्मचारी पेट्रोलिंग कर रहे हैं।