फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwar camps are becoming an example of brotherhood.

Muzaffarnagar News: कांवड़ शिविर बन रहे भाईचारे की मिसाल

Wed, 05 Aug 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Kanwar camps are becoming an example of brotherhood.
मुजफ्फरनगर। आस्था की यात्रा के बीच कांवड़ सेवा शिविर भाईचारे की मिसाल बन रहे हैं। पुरकाजी से लेकर बुढ़ाना तक सर्वसमाज के लोग शिवभक्तों की सेवा में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत पुरकाजी के अध्यक्ष जहीर फारूखी ने अपने क्षेत्र में भोजन से लेकर चिकित्सा और कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की है। भूराहेड़ी बॉर्डर पर शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जा रही है। वह कहते हैं कि इस यात्रा से जिले में भाईचारा मजबूत होता है। सबको एक-दूजे का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

छपार के शिविरों में हिंदू-मुस्लिम मिलकर कांवड़ियों के लिए दवा से लेकर भोजन तक का इंतजाम कर रहे हैं। मंगलवार को ही शाहपुर में नगर पंचायत की ओर से अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी यहां खुद व्यवस्था संभाल रहे हैं। खतौली में चेयरमैन शाहनवाज की ओर से भी कांवड़ियों के लिए इंतजाम किए गए हैं। भोपा में गंगनहर पटरी पर सर्वसमाज के लोग रोजाना कांवड़ियों की सेवा के लिए जुटते हैं। मुस्लिम समाज के लोगों ने यहां पर फल वितरण से लेकर कांवड़ियों के उपचार की पहल की है। इसके अलावा पिछले दिनों ही मेरठ का शाकिर कांवड़ लेकर गुजरा तो वह सबके आकर्षण का केंद्र बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed