{"_id":"6a568e6d37e2f4f5620a4967","slug":"kanwad-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-175874-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कांवडि़ये को यात्रा शुरू करने के लिए मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कांवडि़ये को यात्रा शुरू करने के लिए मनाया
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाल बृजेश शर्मा को पांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी देने वाले गाजियाबाद निवासी कांवड़िये मोहित ने तीन दिन से बेगराजपुर में कांवड़ का विराम दिया हुआ है। मंगलवार को उसने दो वीडियो में बयान दिए। एक बयान में तो कांवड़ खंडित करने का आरोप लगा दिया। पूरे दिन पुलिस अधिकारी उसे कांवड़ यात्रा शुरू करने के लिए मनाते रहे। सीओ खतौली के समझाने पर वह अपनी कांवड़ यात्रा शुरू करने के लिए मान गया। इससे पहले उसने सुबह हंगामा करते हुए धरना दिया था।
उसने शिव चौक प्रकरण की जांच के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। 10 जुलाई को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन का रहने वाला मोहित अपने साथियों के साथ योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनवाने की मन्नत के चलते कलश कांवड़ लेकर आ रहा था। नगर में शिव चौक पर पुलिस के साथ विवाद व हंगामा होने पर उसने शहर कोतवाल बृजेश शर्मा को पांच मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली थी। मीडियाकर्मियों ने उस पर व उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया था।
पुलिस प्रशासन ने मामला संभालकर कांवड़ियों को रवाना कर दिया था। पिछले तीन दिन से मोहित ने अपनी कांवड़ को बेगराजपुर में पेट्रोल पंप पर रोका हुआ है। सोमवार रात में उसने वीडियो वायरल कर कहा कि वह अपनी कांवड़ को बेगराजपुर में ही विराम दे रहा है। मंगलवार को उसके बयान वाली एक वीडियो फिर से वायरल हुई। इसमें उसने कांवड़ खंडित होने का भी आरोप लगाया और शहर कोतवाल पर गाली देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह सीओ खतौली ने पहुंच कर उससे बात की। इस दौरान उसके साथ विजेंद्र भगत व अन्य लोग भी मौजूद रहे। सीओ खतौली रुपाली राय ने उसे समझाया और यात्रा शुरू करने के लिए मना लिया।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि पत्रकारों व पुलिस से अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस निष्पक्ष, पारदर्शी व प्रभावी विवेचना कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें ताकि कानून के प्रति जनविश्वास बना रहें। दोबारा ऐसी घटना न होने पाएं।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि डीजे से नीचे उतरने के लिए कहने पर कांवड़ियों ने शहर कोतवाल के साथ अभद्रता की। मीडियाकर्मियों से मारपीट की। यह घटना निंदनीय है। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।