फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwad got broken after being hit by e rickshaw, commotion, driver beaten up

Muzaffarnagar News: ई रिक्शा की चपेट में आकर कांवड़ खंडित, हंगामा, चालक को पीटा

Sun, 21 Jul 2024 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Kanwad got broken after being hit by e rickshaw, commotion, driver beaten up
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बझेड़ी अंडरपास के पास ई रिक्शा की चपेट में आकर कांवड़ खंडित हो गई। इससे नाराज शिव भक्त कांवड़ियों ने हंगामा किया और ई रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला। दूसरा गंगा जल देकर कांवड़ियों को शांत किया। उन्हें मंजिल के लिए रवाना कराया।


नोएडा निवासी शिवम ने अपने कई साथियों के साथ हरिद्वार से कलश कांवड़ उठाई थी। वह और उसके चार अन्य साथी कांवड़ लेकर शनिवार दोपहर बाद सिसौना मार्ग से पैदल यात्रा करते हुए गांव बागोवाली से होकर बझेड़ी अंडरपास के पास पहुंचे।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अंडरपास के पास एक ई रिक्शा खड़ी थी। तब शिव भक्त कांवड़ियां शिवम ने अपनी कांवड़ ई रिक्शा के पीछे जमीन पर रख दी। कुछ देर बाद ही दूसरे समुदाय का ई रिक्शा चालक वहां पहुंचा। उसने ई रिक्शा लेकर जाने के लिए जैसे ही चाबी लगाई तो ई रिक्शा पीछे हट गई। ई रिक्शा की चपेट में आकर कांवड़ का पवित्र जल जमीन पर गिर गया। कांवड़ खंडित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज कांवड़ियों ने ई रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। तभी भ्रमण करते हुए थाना सिविल लाइन प्रभारी ओम प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को शांत किया। दूसरा गंगा जल मंगाकर कांवड़ियों को दिया। इसके बाद सभी कांवड़ियां चले गए।


सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि बझेडी अंडरपास के पास एक कांवड़ में ई रिक्शा की साइड लग गई थी। पुलिस ने पहुंच कर दूसरा गंगाजल दे दिया था। इसके बाद सभी कांवड़ियां चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed