फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kannada Travel

केसरिया रंग से रंगे हाईवे और संपर्क मार्ग, जिले में आगे बढ़ता जा रहा शिवभक्तों का रेला      

Thu, 20 Jul 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 20 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Kannada Travel
शिव चौक की परिक्रमा करते तिरंगा कांवड़ लेकर आए शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला
शिवरात्रि पर्व के निकट आते ही जिले में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। हाईवे, शहर के अलावा जिले में तमाम मार्गों पर कांवड़िये ही कांवड़िये दिखाई दे रहे हैं। पूरा हाईवे शिवभक्तों के हवाले है। नेशनल हाईवे पूरी तरह से केसरिया रंग में रंग गया है। अब पुरा महादेव के अलावा अन्य ईष्ट शिवालयों पर जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों के लौटने की तादाद बढ़ती जा रही है। बुधवार को कांवड़ियों की भारी संख्या देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर पूरी सख्ती अपना ली है।    
विज्ञापन

 
कांवड़ यात्रा तीसरे चरण में पहुंच गई है। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के अधिकांश कांवड़ियों जनपद से होकर गुजर चुके हैं। अब स्थानीय शिव भक्तों के लौटने का क्रम लगातार जारी है। जिले में पूरे हाईवे, शहर, जीटी रोड, शामली रोड, शाहपुर मार्ग, फुलत मार्ग, गंगनहर पटरी मार्ग पर शिवभक्तों का रेला बोल-बम-बम, हर-हर महादेव की गगनभेदी जयघोष के साथ गंतव्य की ओर बढ़ता जा रहा है। इन मार्गों पर कांवड़ियों की कतार टूटने का नाम नहीं ले रही है। कांवड़ यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग भी कांवड़ लेकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पुरा महादेव पर जाने वाले शिवभक्त शहर में शिवचौक से होकर वाया शाहपुर-बुढ़ाना से गुजर रहे हैं, जबकि हाईवे से जाने वाले कांवड़िए नावला कोठी से फुुलत, भूपखेड़ी, मुजाहिदपुर से होकर सरुरपुर की ओर जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा में विशाल रंगीन रोशनी से सजी डीजे वाली कांवड़ों की संख्या काफी बढ़ गई है। भोले की भक्ति और बजते धार्मिक गीत, संगीत, भजनों से पूरा हाईवे और शहर शिवमय हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान आशुतोष के भक्त भोले बाबा की भक्ति में मस्त होकर नाचते गाते भीषण गर्मी की परवाह किए बिना अनवरत बढ़ते जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा में विशाल रंगीन रोशनी से सजी डीजे युक्त कांवड़ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। इन कांवड़ों को देखने के लिए हाईवे और शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। हाईवे पर पुरकाजी, फलौदा, बरला, छपार, सिसौना, बझेड़ी, बाईपास, जड़ौदा, नरा, घासीपुरा, मंसूरपुर, खानूपुर, भैंसी, खतौली, तिगाई, मुबारिकपुर, भंगेला, रायपुर नंगली, फुलत, मुजाहिदपुर आदि ग्रामों में मेले जैसा माहौल है। उधर, स्थानीय कांवड़ियाें के आने के साथ ही पुलिस प्रशासन ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था में पूरी ताकत झोंक दी है। उधर, शिवालयों, देवालयों और मंदिरों में शिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई है।

हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर फूलों की बारिश
कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने बुधवार को हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा का हवाई जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त कांवड़ियों पर फूलों की बारिश कर उनका जिले में स्वागत किया। बाद में सभी अधिकारियों ने अपने वाहनों से भी कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इससे पूर्व, रात में एसएसपी और एसपी सिटी ने बाइक से कांवड़ यात्रा का भ्रमण किया। 

मंगलवार को मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने हेलीकॉप्टर से सहारनपुर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। इसी क्रम में बुधवार को सहारनपुर के कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीआईजी केएस इमैनुअल, डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसएसपी अनंत देव, एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा  का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा में अपने गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे शिव भक्त कांवड़ियों पर फूलों की बरसात की। बाद में मंडलायुक्त और डीआईजी ने पुलिस लाइन के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर कांवड़ यात्रा की समीक्षा की। अभी तक किए गए सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।       
युवाओं ने प्रथम तिरंगा कांवड़ देश के जवानों को समर्पित की
बुढ़ाना। देशभक्ति के गीतों की धुनों पर 325 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ गंगाजल के साथ से गुजरी तो देखने के लिए उसे दर्शकों की भीड़ उमड़ पडी। उमरपुर गांव के शिवभक्तों ने प्रथम विशाल तिरंगा कांवड़ देश के जवानों को समर्पित की है। 

गांव उमरपुर के युवकों ने प्रथम विशाल तिरंगा शिव कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत युवाओं ने 325 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ बनाई। हरिद्वार से गंगाजल लेकर तिरंगा कांवड़ बुधवार को शाम करीब चार बजे कस्बे में आई तो विशाल तिरंगा कांवड़ को देखने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। देशभक्ति के गानों के साथ कांवड़ कस्बे के बीच सड़क से गुजरी विशाल तिरंगे झंडे पर शहीदों के फोटो देखकर दर्शक देशभक्ति से ओतप्रोत हो गए।


शहीदों के गीतों के साथ कांवड़ कस्बे से होती हुई अपने गंतव्य की ओर बढ़ गई। तिरंगा कांवड़ के साथ गंगाजल लेकर चल रहे मास्टर नीतिश, निशांत, नितिन, पंकज, हरेंद्र, सचिन, प्रशांत, गौरव, विकास, विपिन, रविंद्र, मोहित, शिवम, विनोद, दीपक व सोनू आदि ने बताया कि उनकी यह पहली विशाल तिरंगा शिव कांवड़ है। यह कांवड़ देश के जवानों को समर्पित की गई है। तिरंगे के साथ वे सभी भगवान आशुतोष को जल चढ़ाकर देश में सुख शांति की कामना करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed