{"_id":"66630406fa0adde8a6070a0c","slug":"kangana-ranaut-slapped-bku-in-support-of-kulwinder-kaur-2024-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पूरा पंजाब बेटी के साथ': थप्पड़ कांड पर कुलविंदर के समर्थन में भाकियू, टिकैत बोले- नौकरी से हटा देना गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पूरा पंजाब बेटी के साथ': थप्पड़ कांड पर कुलविंदर के समर्थन में भाकियू, टिकैत बोले- नौकरी से हटा देना गलत
Fri, 07 Jun 2024 06:29 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2024 06:29 PM IST
सार
भाजपा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर कौर के समर्थन में भाकियू आ गया है। राकेश टिकैत ने कहा कि थप्पड़ नहीं मारा। उन्होंने आगे कहा कि सस्पेंड कर नौकरी से हटा देना गलत है।
विज्ञापन
राकेश सिंह टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की आरोपी कुलविंदर कौर का मामला तूल पकड़ रहा है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि कंगना को थप्पड़ नहीं मारा गया, सुरक्षाकर्मी से सिर्फ बहस हुई है। नेताओं को किसानों और अन्य लोगों पर गलत बयानबाजी बंद कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को भाकियू प्रवक्ता ने बयान में कहा कि हवाई अड्डे पर जो हुआ, उसके पीछे किसान आंदोलन के दौरान की गई बयानबाजी वजह है। सीआईएसएफ की सुरक्षाकर्मी ने कोई थप्पड़ नहीं मारा है। बल्कि सवाल किया और इस पर बहसबाजी हो गई। सौ-सौ रुपये में महिलाओं के आंदोलन में बैठने के बयान पर लड़की आहत थी।
विज्ञापन
पूरा पंजाब लड़की के साथ है। सुरक्षाकर्मी की जितनी गलती है, उस पर उतनी ही धारा लगनी चाहिए। सस्पेंड कर नौकरी से हटा देना गलत है। ऐसे मामलों की जांच होनी चाहिए। फौज में किसान परिवारों के बच्चे हैं। नेता भी किसानों और किसान आंदोलन को लेकर बयानबाजी बंद करें। किसानों को खालिस्तानी समर्थक कहना गलत है। किसी भी आंदोलन को जबरदस्ती नहीं दबाया जा सकता।
विज्ञापन