फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kalidas Maharaj welcomed in Muzaffarnagar

मध्यप्रदेश से आए कालीपुत्र कालीदास महाराज का स्वागत

Mon, 25 Jan 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kalidas Maharaj welcomed in Muzaffarnagar
एसडी कालेज मार्किट के मंदिर में पूजा अर्चना करते कालिपुत्र कालिदास महराज । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कालीदास महाराज का स्वागत किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मध्यप्रदेश से आए मां काली के उपासक कालीदास महाराज का रविवार को शहर आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया। उन्होंने एसडी कॉलेज स्थित शिवमंदिर में पूजा-अर्चना की। कच्ची सड़क निवासी ब्यूटीशियन ममता त्यागी ने मां काली मंदिर निर्माण के लिए अपना घर दान देने की घोषणा की।

मध्यप्रदेश से आए मां काली के उपासक कालीदास महाराज शनिवार को नई दिल्ली होते हुए शुकतीर्थ पहुंचे थे। शुकतीर्थ में उन्होंने बटकेश्वर मंदिर में मां काली और भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना व आरती की। इसके बाद पूर्व विधायक अशोक कंसल और ब्यूटीशियन ममता त्यागी के बुलावे पर रविवार को महाराज एसडी कॉलेज मार्केट पहुंचे, जहां उन्होंने शिवमंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने गोल मार्केट स्थित संगम रेस्टोरेंट पर पहुंचकर सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया। इस दौरान शहर के कच्ची सड़क निवासी ब्यूटीशियन ममता त्यागी ने शहर में मां काली के मंदिर निर्माण के लिए कच्ची सड़क स्थित अपना घर महाराज को दान करने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजीव संगम, रजत त्यागी और आकाश संगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed