{"_id":"6994bc295f2878f049072096","slug":"kali-river-east-will-be-renovated-a-dozen-drains-will-be-cleaned-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-165330-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: काली नदी पूर्वी का होगा जीर्णोद्धार, एक दर्जन नालों की होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: काली नदी पूर्वी का होगा जीर्णोद्धार, एक दर्जन नालों की होगी सफाई
विज्ञापन
काली नदी पूर्वी के जीर्णोद्धार को लेकर बैठक लेते सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण। स्रोत-सूचना व
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सीडीओ कमल किशोर कंडारकर की अध्यक्षता में हुई बैठक मेंं काली नदी पूर्वी यानी नागिन नदी के जीर्णोद्धार पर चर्चा हुई। सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी रेनु श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि नदी से जुड़े जल निकासी चैनल अथवा नालों की सफाई कराई जाए। उन्होंने एक दर्जन गांव के इन नालों की सफाई के लिए कार्य योजना तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सीडीओ की अध्यक्षता में काली नदी पूर्वी (नागिन नदी) के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण संबंधित बैठक विकास भवन सभागार में हुई। सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी को अंतवाड़ा, पलड़ी, रसूलपुर कैलौरा, खोकनी, वाजिदपुर खुर्द, गालिबपुर, जसौड़ा जाटन, जसौला, सिकंदरपुर खुर्द और कढ़ली ग्राम पंचायतों में नदी से जुड़े जल निकासी चैनल अथवा नालों की सफाई के लिए कार्ययोजना तैयार कराने को कहा।
साथ ही कृषि विभाग को उक्त ग्रामों में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और प्रदूषण विभाग को नदी में गिरने वाले नालों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग अभिनव राज की ओर से आगामी महीनों में नदी तटों पर व्यापक वृक्षारोपण कराए जाने की जानकारी दी गई। बैठक में नगर पालिका ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह शामिल रहीं।