फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kalash Yatra in Shukatirtha of Muzaffarnagar

शुकतीर्थ में भक्तिभाव के साथ कलश यात्रा निकाली

Sun, 14 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra in Shukatirtha of Muzaffarnagar
ओम शांति सेंटर शुकतीर्थ आश्रम से कलश यात्रा का शुभारंभ होते हुए। - फोटो : KHATAULI
शुकतीर्थ में भक्तिभाव के साथ कलश यात्रा निकाली
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। धर्मनगरी शुकतीर्थ स्थित ओम शांति सेंटर, ब्रह्माकुमारी आश्रम में साप्ताहिक भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में दूरदराज से आए अनुयायियों ने भाग लिया। इससे पहले, मुख्य अतिथि पीएनबी प्रशिक्षण शाखा मोरना के प्रबंधक कांति राठी ने धर्म ध्वज लहराते हुए शिव बाबा के जयकारे लगाते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बैनरतले ओम शांति सेंटर शुकतीर्थ के परिसर में मंगल गीतों और मंत्रोच्चारण के बीच भागवत वेदी की पूजा अर्चना की गई। कथा के शुभारंभ मौके पर सेंटर प्रबंधक ब्रह्मकुमारी प्रवेश कुमारी के नेतृत्व में आश्रम से कलश यात्रा आरंभ हुई। शनिधाम, गुरुकुल आश्रम, कल्याण देव तिराहा, दंडी आश्रम से होते हुए गंगा घाट पहुंची। अनुयायियों ने गंगा मैया के तट पर विधि-विधान पूर्वक कलश और भागवत वेदी की पूजा की गई। वहीं, धार्मिक गीतों और भजनों पर खुशी, शालू, आरती, मधु, ललिता, अंजू, पुनम रोमा, रेणू, सुषमा, सपना आदि अनुयायियों ने नृत्य कर समा बांध दिया। कलश यात्रा तीर्थ नगरी में विभिन्न मोहल्लों, चौराहों से होते हुए रविवार दोपहर बाद आश्रम के परिसर में आकर समाप्त हुई। सेंटर उपप्रबंधक परी ने बताया कि कथा का आयोजन 14 से 21 फरवरी तकदोपहर एक बजे से तीन बजे रहेगा। श्रवण भाई जी, अनुज, अनिल, अक्षय, मोहित, मुरली, सोमपाल, महेंद्र, शिल्पी, आरती, बीनू, अनीता, सुनीता, बाला, ज्योति आदि अनुयायियों ने कलश यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed