फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kajal and Noor Mohammed won in the race for Ferrata

फर्राटा दौड़ में काजल और नूर मौहम्मद ने मारी बाजी

Thu, 10 Oct 2019 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Kajal and Noor Mohammed won in the race for Ferrata
10द्वठ्ठद्दष्द्ध01ड्ड-चरथावल के खुसरोपुर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद के विजेता को पुरूस्कृत करते बीड? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फर्राटा दौड़ में काजल और नूर मोहम्मद ने मारी बाजी
विज्ञापन

चरथावल। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में फर्राटा दौड़ बालक वर्ग में नूर मोहम्मद और बालिका वर्ग में काजल ने बाजी मारी। बीडीओ कुलदीप मीना (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) आईएएस ने विजेता और उप विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

बृहस्पतिवार को खुसरोपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ कुलदीप मीना और खंड शिक्षा अधिकारी अलका अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि बीडीओ ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सेदारी शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने नौनिहालों को कड़ी मेहनत और एकाग्रता के दम पर खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कामयाबी पाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि मंजिल पाने के लिए लक्ष्य तय करें और उसे पाने के लिए जोश, जज्बा और उत्साह पैदा करें, तभी सफलता मिलेगी। खेल प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, पीटी, विभिन्न दौड़ और गोला फेंक आदि में बच्चों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय खुसरोपुर के नूर मोहम्मद और 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में होशियारपुर स्कूल की काजल विजेता बने। अतिथियों ने विजेता और उप विजेता बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आदेश कुमार, पंकज कुमार, आशीष कुमार, योगेश कुमार, हरिराज सिंह, प्रदीप, रामेंद्र, रियाज अली, विजय पाल, मुशर्रफ अली, नितिन कुमार, सीमा फरहा, अब्दुल समद, ग्राम प्रधान मोईन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed