फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kairana MLA Nahid Hasan wins Carrom Board Competition in Jail

जेल में सपा विधायक नाहिद हसन ने कैरम बोर्ड प्रतियोगिता जीती

Fri, 31 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kairana MLA Nahid Hasan wins Carrom Board Competition in Jail
जेल में कैराना विधायक नाहिद हसन ने कैरम बोर्ड प्रतियोगिता जीती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वसंत पंचमी के दिन मनाए जाने वाले जेल दिवस पर जिला कारागार में बंद बंदियों के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन ने भी कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में भाग लिया। कैराना विधायक ने बेहतर खेलते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेेताओं को पुरस्कृत किया गया।

जिला कारागार परिसर में कराई गई खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने किया। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन प्रथम स्थान पर रहे। बंदी आमिल और शाहरुख पठान संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बंदी अर्जुन और सोनू प्रथम रहे, जबकि शाहिद और राशिद द्वितीय स्थान पर रहे। लूडो प्रतियोगिता में समी प्रथम एवं टिंकू द्वितीय रहा। निबंध प्रतियोगिता मेें बंदी संदीप ने पहला और अजय ने दूसरा स्थान पाया। चित्रकला प्रतियोगिता में बंदी चंद्रशेखर प्रथम एवं अर्जुन द्वितीय स्थान पर रहा। इसके अतिरिक्त किशोर बंदियों को पीटी कराई गई। प्रतियोगिताओं के विजेता बंदियों को जेल अधीक्षक एके सक्सेना द्वारा विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कराई गई प्रतियोगिता में मुख्य रूप से जेलर कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला, आलोक त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed