{"_id":"61955920594b1c0c833c7a22","slug":"kabaddi-is-the-identity-of-indian-culture-dm-muzaffarnagar-news-mrt565269171","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय संस्कृति की पहचान है कबड्डी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय संस्कृति की पहचान है कबड्डी: डीएम
विज्ञापन
शुकतीर्थ मेले मे आयोजित महिला कबड्डी विजेता -उपविजेता टीम को टृफी देते जिलाधिकारी दिनेश सिंह व प?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भारतीय संस्कृति की पहचान है कबड्डी : डीएम
मुजफ्फरनगर, मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा गंगास्नान मेले में बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में कबड्डी भारतीय संस्कृति की पहचान है। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में सोरम, उपविजेता बिटावदा की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
शुकतीर्थ कोतवाली मेला परिसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने किया। कबड्डी के महिला वर्ग फाइनल में गांव सोरम की टीम ने गांव बिटावदा टीम को 37-19 से हराकर ट्रॉफी जीती। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि जल्द ही जिला स्तर पर पुलिस लाइन में भी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सीडीओ आलोक यादव ने कहा कि जो खिलाड़ी प्रतिभावान होगा, उसके सहयोग के लिए हम तैयार खड़े हैं।
जिपं अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र बालियान, अमित राठी, संदीप गुर्जर, ब्रजवीर, अजय कृष्ण शास्त्री, नरेंद्र गर्ग, करतार जेई, डॉ अर्जुन सिंह और प्रदीप निर्वाल ने युवा खिलाड़ियों के खेल की सराहना की। जिला कबड्डी सचिव रामपाल सिंह और समाजसेवी जोगेंद्र वर्मा भोकरहेड़ी ने कैप्टन निशा चौधरी और वर्षा चौधरी को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सोरम टीम की खिलाड़ी अवंतिका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कमेंटरी टीम में इदरीश बसेड़ा, अनिल काकड़ा, शमशाद बरला और शमशेर शामिल रहे। नरेंद्र और अन्नू ने मुख्य स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में हुए शानदार मैच
मोरना। मेले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दस टीमों ने प्रतिभाग किया। जिला कबड्डी सचिव रामपाल सिंह ने बताया कि बरला ने ककराला को 23-15 से, निरगाजनी ने रहमतपुर को 20-16 से, लव एकेडमी बसेड़ा ने चौरावाला को 29-19 से, विजय क्लब बसेड़ा ने शुकतीर्थ को 30-06 से और निरगाजनी ने भैंसी टीम को 22-17 अंकों से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

शुकतीर्थ मेले मे आयोजित कब्ब्डी प्रतियोगिता मे खेलती महिला टीम खिलाडी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR