{"_id":"5ff5f4e78ebc3e2e25748781","slug":"junk-rain-rains-in-deoband-waterlogged-roads-devband-news-mrt519116911","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में झमाझम बरसे बदरा, पानी से लबालब हुई सड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में झमाझम बरसे बदरा, पानी से लबालब हुई सड़के
विज्ञापन
देवबंद। देवबंद में बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से जहां सुबह के समय तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हुई। वहीं, बारिश के बाद धूप खिलने से तापमान में उछाल आने से लोगों को ठंड से निजात मिली है।
गौरतलब है कि पिछले करीब दो-तीन दिन से मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहने से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे, लेकिन बुधवार की सुबह तेज बारिश होने से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं सड़कों पर लबालब पानी भरने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वैधशाला में बुधवार को 10 मिमी बारिश रिकार्ड की गई, लेकिन बारिश के बाद धूप खिलने से तापमान में कुछ उछाल आया है। अधिकतम तापमान जहां 20 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
कृषि विशेषज्ञों ने बारिश को गेहूं, सरसों व चना की फसल के लिए वरदान बताया है। वहीं, बारिश ने नगर पालिका के सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोलकर रख दी, क्योंकि गंदे पानी के साथ कीचड़ के सड़कों पर जमा होने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया।