फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Junior Engineer suspended for providing illegal electricity connections.

Muzaffarnagar News: अवैध विद्युत कनेक्शन देने पर अवर अभियंता निलंबित

Fri, 10 Jul 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Junior Engineer suspended for providing illegal electricity connections.
मुजफ्फरनगर। विद्युत मानकों के विरुद्ध क्षेत्र में एक दर्जन बिजली कनेक्शन देने पर ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने जसोई बिजली घर के अवर अभियंता शोकेंद्र पाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने एक ऐसे उपभोक्ता को भी बिजली का नया कनेक्शन आवंटित कर दिया था जो ऊर्जा निगम का सवा लाख रुपये से अधिक का बकाएदार था।
ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता ने बताया कि जियाउल हक नाम के व्यक्ति की ओर से 25 जून 2026 को वाणिज्यिक कार्यालय पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ को शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें आरोप था कि 33केवी जसोई बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता शोकेंद्र पाल ने एक दर्जन उपभोक्ताओं को नियम विरुद्ध बिजली कनेक्शन दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए थे। जिसके उपरांत उनकी ओर से एक जांच समिति का गठन किया गया था।इसमें क्षेत्रीय कार्यालय के एक्सईएन संतोष कुमार साव एवं विद्युत परीक्षण शाला तृतीय के सहायक अभियंता रविशंकर मौर्य को शामिल कर शीघ्र जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच टीम की ओर से शिकायत में दर्शाए गए बिंदुओं पर जांच की गई। बताया कि जांच में शिकायत सही पाई गई। जिसके उपरांत अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी पाया गया कि सहायक अभियंता की ओर से बानों नाम की महिला का विद्युत कनेक्शन स्वीकृत किया गया था। जिस पर विभाग का पूर्व में 1.31 लाख रुपये विद्युत बिल का बकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed