फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Johara murder case: A sick mother kept watching her son die in front of her eyes

आंखों के आगे बेटे को मरते देखती रही बेबस बीमार मां

Tue, 29 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Johara murder case: A sick mother kept watching her son die in front of her eyes
जौहरा हत्याकांड : आंखों के आगे बेटे को मरते देखती रही बेबस बीमार मां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। गांव जौहरा में हुई विनय की हत्या उसकी बीमार मां के सामने ही चाकू से गोदकर कर दी गई। बेबस बीमार मां सुशीला हाथ जोड़कर हमलावरों से बेटे की जान बख्शने की गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावर नहीं माने। वहीं, बीमार महिला को देखने पहुंचे डॉक्टर के भी अपने सामने हत्या का मंजर देख होश उड़ गए।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जौहरा में आमने-सामने रहने वाले दो सजातीय परिवारों के बीच बरसों से चल रही टशनबाजी मां के सामने बेटे की जान ले गई। सोमवार शाम सरकारी हैंडपंप पर विनय के पानी पीते समय पड़ोसी ग्रामीण के कपड़ों पर पड़े छींटों को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। उस समय आसपास के लोगों ने उन्हें शांत करा दिया, जिसके बाद विनय अपनी मां सुशीला को दिखाने के लिए गांव में ही एक डॉक्टर को बुलाने चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद विनय डॉक्टर को लेकर घर पहुंचा, जहां डॉक्टर उसकी बीमार मां को देखने लगा। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी आरोपी हरपाल और उसके दो बेटे राहुल और शुभम पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने डॉक्टर के सामने ही विनय से मारपीट करते हुए उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इनमें से तीन चाकू विनय के शरीर पर लगे, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। अपनी आंखों के आगे बेटे को मरता देख महिला हमलावरों के आगे हाथ जोड़कर बेटे की जान की भीख मांगती रहीं, लेकिन हमलावरों के सिर पर खून सवार था। सीओ खतौली राकेश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल विनय को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस फोर्स ने हत्यारोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। बाद में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में सबसे छोटा था विनय
मंसूरपुर। विनय घर में सबसे छोटा था। पिता धन सिंह की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। मां सुशीला बीमार रहती है। बड़े भाई बिट्टू, विनीत के साथ विनय भी खेती करता था। इनमें विनीत की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed