फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jinvani mother's palanquin took out procession

जिनवाणी माँ की पालकी शोभायात्रा निकाली

Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jinvani mother's palanquin took out procession
खतौली में जिनवाणी माँ की पालकी शोभायात्रा निकालते हुए श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। काशीराम स्ट्रीट स्थित पीसनोपाडा जैन मंदिर में महापर्व श्रुतपंचमी को उल्लास पूर्वक भक्ति भावना के साथ मनाया गया । इस महोत्सव के अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। श्री 170 तीर्थांकर महामंडल विधान का धार्मिक क्रिया व मांगलिक पूजा अर्जना के साथ महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका आज समापन हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिनवाणी माँ की पालकी शोभायात्रा निकाली गई।
यह आयोजन 2 जून से 4 जून तक आयोजित हुआ। विधान आमंत्रण संदीप शशांक ने किया। मुकेश आढ़ती सौधर्म इंद्र बने। यज्ञनायक अंकित एग्रो बने। पालकी में स्वास्तिक विराजमानकर्ता दीपक भैंसी वाले तथा पालकी में जिनवाणी विराजमान कर्ता राजीव बैंक वाले रहे। पालकी की यात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन पारस जैन ने कराया। मुख्य मंगल कलश अक्षत नमो ने मंत्रोच्चार के साथ स्थापित कराया। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात जिनवाणी माँ की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु पालकी में जिनवाणी विराजमान कराकर जुलूस के रूप में चले। मुमुक्षु मंडल में दिल्ली, सहारनपुर, मवाना, सरधना, मुजफ्फरनगर सहित अनेक नगरों से बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

पालकी यात्रा पीसनोपाडा मंदिर से प्रारंभ होकर बिद्दीवाडा व बड़ा बाजार स्थित जैन मंदिरों की परिक्रमा व दर्शन करते पीसनोपाडा मंदिर काशीराम पर संपंन हुई । इस अवसर पर मुकेश एडवोकेट, संजय, पतेंद्र, राजीव, राजकुमार प्रवक्ता, विवेक प्रवक्ता, सुरेंद्र, जयभगवान, नीरज जैन प्रवक्ता, राकेश सभासद, सुशील सिल्लो, अशोक सराफ, संतोष, माया, शिल्पी, अन्जू, सरला, सुधांशु, आयुषी, निर्मल, मृदुला, रजनी, अलका, डा आशा, मोनिका, डा ज्योति सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन व महिला फेडरेशन का संयोजन रहा। कार्यक्रम का संचालन कल्पेंद्र जैन ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed