मुजफ्फरनगर। श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिया जैन को स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया। शनिवार को आयोजित फैंसी ड्रेस में आराध्या जैन प्रथम, मेहंदिया द्वितीय एवं पारवी तृतीय रही। गायन में नव्या गर्ग प्रथम, पलक एवं अभिनव शर्मा द्वितीय, संस्कृति तृतीय रहीं। ग्रेट टैलेंट में कनिष्का, पलक मलिक, महक माहेश्वरी, अदिति एवं बादल को पुरस्कृत किया गया। डांस प्रतियोगिता में वानी प्रथम, रूही वर्मा द्वितीय एवं निधि बंसल तृतीय रही। कक्षा तीन से चार तक यशस्वी को प्रथम, कर्निका जैन को द्वितीय एवं प्रेक्षा जैन व ऋद्घि को तृतीय स्थान मिला। कक्षा पांच से परी प्रथम, कनिष्का व वाणी द्वितीय एवं आशा जैन व पायल भारद्वाज तृतीय रही। स्कूल प्रधानाचार्या अलका जैन, सीएओ गंधर गौतम जैन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।