{"_id":"5e4446678ebc3ee5f10893df","slug":"jewelry-stolen-from-teacher-s-house-khatauli-news-mrt468642357","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के घर में नगदी सहित लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के घर में नगदी सहित लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
खतौली के जमना विहार कालोनी में चोर की घटना को लेकर पीड़िता शिक्षिका से बातचीत करतीं कालोनी की महि
- फोटो : KHATAULI
शिक्षिका के घर में नगदी सहित लाखों के जेवर चोरी
खतौली। शिक्षिका के घर के ताला तोड़कर चोर लाखों रुपयों के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ले गए। दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना को लेकर कालोनी के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा कराने की मांग की है।
जमना विहार कालोनी निवासी शिक्षिका नवीनता शर्मा केके जैन पब्लिक स्कूल में पढ़ाती हैं। बुधवार सुबह शिक्षिका अपने घर का ताला लगाकर स्कूल में पढ़ाने के लिए चली गईं। दिनदहाड़े ही चोर चेनल के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने मकान का गेट खुला हुआ देखा, तो उनको कुछ शक हुआ। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी शिक्षिका को दी। गेट खुला होने की खबर सुनकर शिक्षिका स्कूल से तुरंत घर पहुंची। शिक्षिका ने घर के अंदर घुसकर देखा तो सेफ का सामान इधर उधर पड़ा हुआ था। चोर सेफ में रखी 20 हजार रुपये की नकदी सहित सोने का सेट, सोने की दो चूड़ियां, माला, लॉकेट, सोने के कुंडल सहित लाखों रुपयों के जेवर चोरी कर लिए। दिन दहाड़े हुई चोरी की वारदात को लेकर कालोनी के लोगों में दहशत फैल गई। चोरी की खबर मिलने पर सभासद मनोज सहरावत, सभासद पुत्र अनुज सहरावत भी मौके पर पहुंच गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कालोनी के लोगों ने बताया कि एक वर्ष में करीब एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी हैं। जिनमें कई चोरियों को दिन में ही अंजाम दे दिया गया। कालोनी के लोगों ने दिन दहाड़े हुए चोरी की घटना को लेकर रोष व्यक्त किया। कालोनी के लोगों ने पुलिस से शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा कराने की मांग की है।