फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jewelery worth 76 lakhs stolen from jewelery showroom

ज्वेलरी शोरूम में 76 लाख के गहने चोरी

Sun, 07 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth 76 lakhs stolen from jewelery showroom
मुजफ्फरनगर में सराफ की दुकान में चोरी की घटना को सीसीटीवी में जांचती पुलिस टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड स्थित शहर के प्रतिष्ठित रामकुमार सराफ के ज्वेलरी शोरूम से शनिवार शाम चेन खरीदने के बहाने पहुंचा युवक करीब डेढ़ किलो सोने की चेन से भरा बॉक्स चोरी कर फरार हो गया। घटना का खुलासा देर रात स्टॉक मिलान के समय हुआ। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस आरोपी को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह रोड पर रामकुमार सराफ का ज्वेलरी शोरूम है। शनिवार शाम करीब चार बजे शोरूम में पहुंचे नीले रंग की जींस-टीशर्ट पहने व सिर पर नीली कैप व चेहरे पर मास्क लगाए युवक ने सोने की चेन खरीदने की बात कही। शोरूम में तैनात कर्मचारी ने युवक को कई चेन दिखाई, लेकिन पसंद न आने पर कर्मचारी ने उसके समक्ष करीब डेढ़ किलो सोने की चेन से भरा बॉक्स रख दिया। बॉक्स में सोने की 46 चेन थी, जिनका कुल वजन 1,425 ग्राम था।
विज्ञापन

इन सभी चेन की कुल कीमत 76 लाख रुपये बताई गई है। इस बॉक्स से युवक ने एक चेन पसंद की और कर्मचारी को शोरूम मालिक से उसके सही रेट पूछकर आने के लिए कहा। कर्मचारी चेन से भरे बॉक्स को युवक के पीछे स्थित स्टूल पर रखकर पसंद की गई चेन का रेट पूछने के लिए सराफ के पास पहुंचा, इतनी देर में युवक स्टूल पर रखा चेन का पूरा बॉक्स उठाकर अपने बैग में डालकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैयादूज पर शोरूम में भारी भीड़ के चलते किसी को बॉक्स चोरी की भनक नहीं लगी। देर रात करीब 11 बजे जब शोरूम में स्टॉक का मिलान किया गया तो डेढ़ किलो सोने की चेन से भरा बैग नदारद मिलने से सबके होश उड़ गए। शोरूम की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो शाम चार बजे आया युवक बॉक्स को चोरी कर बैग में डालकर ले जाता दिखाई दिया। रविवार सुबह सराफ पराग गोयल ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के लिए शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले लिए है।

सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि ज्वेलरी शोरूम से सोने की चेन से भरा बॉक्स चोरी हुआ है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गया है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed