फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jethani threw acid on the woman

जेठानी ने फेंका महिला पर तेजाब

Mon, 17 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jethani threw acid on the woman
जेठानी ने फेंका महिला पर तेजाब
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव नन्हेड़ी में रविवार सुबह पति और जेठानी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान जेठानी ने महिला पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला के परिजन व ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाने पहुंचकर हंगामा किया? पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।

छपार थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा निवासी हसीबा का निकाह करीब 16 साल पूर्व गांव नन्हेड़ी निवासी जान मोहम्मद से हुआ था। हसीबा के परिजनों का आरोप है कि शादी के करीब दो साल बाद से ही ससुराल में हसीबा के साथ मारपीट की जाने लगी। कई बार इसे लेकर पंचायतें भी हुईं। आरोप है कि करीब चार माह पूर्व शौहर ने हसीबा को मारपीट कर उसे तलाक दे दिया था, लेकिन इसके बावजूद वह ससुराल में ही रह रही थी और तलाक का मुकदमा भोपा थाने में दर्ज करा दिया गया था। महिला के परिजनों का आरोप है कि रविवार सुबह पति के साथ ही जेठानी व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने हसीबा के साथ मारपीट कर उसे जबरन घर से निकालने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर जेठानी में हसीबा पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 मौके पर पहुंची और हसीबा को सीएचसी पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर तेजलहेड़ा से हसीबा के परिजन व ग्रामीण भोपा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि महिला के आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed