फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jeeva was to appear in gangster court, hearing postponed

Muzaffarnagar News: गैंगस्टर कोर्ट में हाजिर होना था जीवा, टल गई सुनवाई

Thu, 08 Jun 2023 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jeeva was to appear in gangster court, hearing postponed
- खतौली के मुकदमे में स्थानीय अदालत में बुधवार को सुना जाना था मामला
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। जिले की गैंगस्टर कोर्ट में भी बुधवार को कुख्यात संजीव जीवा पर दर्ज मुकदमे की सुनवाई होनी थी। मगर, जीवा को मुजफ्फरनगर के बजाए लखनऊ की अदालत में पेश किया गया। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। स्थानीय अदालत में चल रही सुनवाई के लिए 13 जून की तिथि तय की गई है।

कुख्यात संजीव जीवा पर गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं। विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर ने बताया कि खतौली के मुकदमे में बुधवार को सुनवाई की तिथि तय थी, लेकिन लखनऊ कारागार से जीवा को पेशी पर नहीं लाया जा सका। इससे पहले मई में भी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या पांच/गैंगस्टर कोर्ट से जिला कारागार लखनऊ को जीवा की पेशी के लिए पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन

जेलर ने जवाब दिया था कि एससी/एसटी के मुकदमे में पेशी के चलते मुजफ्फरनगर की अदालत में जीवा को पेश किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। इसके बाद सुनवाई के लिए सात जून यानी बुधवार की तिथि तय की गई। इस बार भी जीवा को मुजफ्फरनगर के बजाए लखनऊ की एससी/एसटी कोर्ट में पेश किया गया। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैंगस्टर के तीन मुकदमों में चल रही सुनवाई

मुजफ्फरनगर। कुख्यात संजीव जीवा पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या पांच/गैंगस्टर कोर्ट में तीन मुकदमे चल रहे थे। इनमें खतौली कोतवाली के अलावा एक मुकदमा नई मंडी और दूसरी थाना सिविल लाइन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed