फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jeeva joins the list of mafias, keep an eye on close ones

Muzaffarnagar News: माफियाओं की सूची में शामिल हुआ जीवा, करीबियों पर नजर

Sun, 05 Mar 2023 08:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Jeeva joins the list of mafias, keep an eye on close ones
शामली सहित सभी केंद्र
विज्ञापन

उमेश पाल की हत्या के बाद प्रदेश सरकार ने माफिया की सूची जारी की
जीवा के खिलाफ मुजफ्फरनगर में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज
मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता है जीवा

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रयागराज में सपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद प्रदेश सरकार ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। प्रदेश के माफिया की सूची में मुजफ्फरनगर के कुख्यात संजीव जीवा का नाम शामिल किया गया है।
माफिया मुख्तार अंसारी के साथ जनपद निवासी संजीव जीवा उर्फ संजीव माहेश्वरी का नाम भी इसी सूची में शामिल है। जीवा को मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता है। जीवा के खिलाफ मुजफ्फरनगर में एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। उस पर विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी और कृष्णानंद राय की हत्या का भी आरोप है। पुलिस ने उनके करीबियों के बारे में भी जानकारी शुरू कर दी हैं। जिला पुलिस ने माफियाओं की सूची जारी होने के बाद जीवा के करीबियों की भी संपत्ति खंगाली शुरू की हैं।
विज्ञापन


जीवा की संपत्ति की गई थी जब्त
महावीर चौक पर जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी की चार करोड़ का कांप्लेक्स था। यह संपत्ति जीवा के खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज गिरोहबंद अधिनियम के तहत मई 2022 में जब्त की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एके-47 बेचने में भी आया था नाम
वर्ष 2022 में भौराकलां के गांव हड़ौली माजरा निवासी अनिल उर्फ पिंटू को पकड़ा गया था। उसके पास से एके-47 बरामद हुई थी। यह हथियार जीवा की ओर से बेचने की बात सामने आई थी।



माफिया-सरगनाओं की अवैध संपत्ति को जब्तीकरण, उनके व उनके करीबियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा हैं। मूल रूप से शामली के गांव आदमपुर निवासी संजीव जीवा बाबरी थाने का 67ए हिस्ट्रीशीटर हैं। - संजीव सुमन, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed