फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   JE accused of demanding money, Kranti Sena surrounded SDO of Electricity Department

Muzaffarnagar News: जेई पर पैसे मांगने का आरोप, क्रांति सेना ने विद्युत विभाग के एसडीओ का किया घेराव

Mon, 25 Aug 2025 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
JE accused of demanding money, Kranti Sena surrounded SDO of Electricity Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने कूकड़ा मंडी समिति बिजलीघर पर एसडीओ महेंद्र सिंह का घेराव किया। आरोप है कि जेई ने क्रांति सेना महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी के आवास पर चेक मीटर लगाने के नाम पर पैसे की मांग की। विद्युत विभाग के एक्सईएन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। संगठन ने कार्रवाई न होने पर धरना देने की चेतावनी दी।


कूकड़ा मंडी समिति बिजलीघर पर सोमवार दोपहर संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसडीओ का घेराव किया। एसडीओ को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने एसडीओ को बताया कि उनके घर के ज्यादा आ रहे बिजली के बिल को सही करने के बारे में बात करने पर जेई ने चेक मीटर लगाने की बात करते हुए उनके पति से चार हजार रुपये की मांग की। उन्होंने जेई से मोबाइल पर कॉल कर बात की तो उनके साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन

संगठन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस दौरान जेई वहां से चले गए। पूनम चौधरी ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से मोबाइल फाेन पर कॉल कर बात कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब घेराव समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शरद कपूर, बिट्टू सिखेड़ा, देवेंद्र चौहान, संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर आदि शामिल रहे। क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, महासचिव संजीव शंकर व प्रमोद अग्रवाल ने कार्यालय पर बैठक कर चेतावनी दी कि जेई के खिलाफ जल्द कार्रवाई न होने पर एसडीओ कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed