फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jayant will join the movement of October 8

आठ अक्तूबर के आंदोलन में शामिल होंगे जयंत

Sun, 04 Oct 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jayant will join the movement of October 8
आठ अक्तूबर के आंदोलन में शामिल होंगे जयंत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में आठ अक्तूबर को कलक्ट्रेट में होने वाले प्रदर्शन को लोकतंत्र बचाओ का नाम दिया गया है। रालोद नेता जयंत चौधरी इसमें शामिल होंगे।
आठ अक्तूबर को कलक्ट्रेट के प्रदर्शन में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के पहुंचने की सूचना से सभी नेता तैयारी में जुट गए हैं। रालोद नेता सुधीर भारतीय ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जिस तरह लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है। हाथरस में जयंत चौधरी पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में आक्रोश है। आठ अक्तूबर का प्रदर्शन एतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि जिले के गांव-गांव में पार्टी नेता बैठक कर रहे हैं और आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जयंत चौधरी के आठ अक्तूबर को जिले में आने से लोगों में इस आंदोलन को लेकर जोरदार तैयारी है।
विज्ञापन

छह को नुमाइश के मैदान में कांग्रेस की रैली
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने हाथरस में जयंत चौधरी के साथ हुई घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि छह अक्तूबर को कृषि विधेयक के विरोध में नुमाइश मैदान में कांग्रेस की रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद मलिक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रदेश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रही है। पहले राहुल और प्रियंका गांधी और अब जयंत चौधरी पर जिस तरह लाठीचार्ज किया गया यह लोकतंत्र के खिलाफ है। लोकतंत्र में सत्ता आने-जाने वाली चीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed