फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jat Sansar Patrika release ceremony

बोले शिक्षाविद् डॉ. राम मोहन, जाट संसार पत्रिका ही लाएगी जागृति

Sun, 10 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Jat Sansar Patrika release ceremony
जानसठ में जाट संसार पत्रिका के विमोचन समारोह में अतिथियों का स्वागत किया। - फोटो : KHATAULI
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। जाट संसार पत्रिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षाविद् मैनपुरी के डॉ. राम मोहन ने कहा कि जाट संसार पत्रिका ही जाट समाज में जागृति लाने के लिए मुख्य भूमिका निभाएगी। इस पत्रिका के माध्यम से जाट समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को जानसठ फार्म में पत्रिका का विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. राम मोहन ने कहा कि इस पत्रिका के माध्यम से जाट समाज में शिक्षा के प्रति युवाओं को जागृत करने का भी प्रयास रहेगा। जिससे जाट समाज के युवा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर ऊंचे पदों पर आसीन हो सके। उन्होंने पत्रिका के लिए एक लाख रुपए का अनुदान देने के साथ ही भविष्य में पत्रिका की मदद करने का भरोसा दिलाया। जाट महासभा के मुजफ्फरनगर अध्यक्ष जगदीश बालियान ने कहा कि जाट महासभा का सहयोग हमेशा जाट संसार पत्रिका एवं पत्रिका के प्रकाशक अनंगपाल राठी के साथ रहेगा। समाजसेवी युद्धवीर देशवाल ने कहा कि यह पत्रिका ऊंचाइयों के लिए अग्रसर होगी।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख बिल्लू चौधरी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे ब्लॉक से विश्व स्तर की जाट संसार पत्रिका का विमोचन आज होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने कहा कि जाट समाज को जाट पत्र और पत्रिकाओं पर विशेष ध्यान देना होगा। डॉ. नीलम राठी ने कहा कि जाट संसार पत्रिका से समाज में नई जागृति आएगी। गोपाल चौधरी व अंकुर काकरान ने सभी अतिथियों व जाट समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन अनंगपाल राठी व हृदयेश चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में प्रमोद काकरान, अंकुर काकरान, यशपाल राठी, ब्रहम सिंह बालियान, देवपाल राठी, राहुल प्रधान, मोंटी कादियान, संतोष कुमार वर्मा, मास्टर चंद्रपाल बालियान, अक्षय कुमार, सुरेश राठी, हरेंद्र काकरान, अरुण प्रताप सिंह, सपा नेता गोल्डी अहलावत, अनुज राठी, प्रवेंद्र दहिया आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed