फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jashodaben at Ghasipura Shri Ram Temple

आध्यात्मिक यात्रा का सुखद अनुभव रहा-जशोदाबेन

Fri, 08 Nov 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jashodaben at Ghasipura Shri Ram Temple
मंसूरपुर के गांव घासीपुरा के श्रीराम दरबार मंदिर में पूजा अर्चना करतीं प्रधानमंत्री की पत्नी जश - फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे पर गांव घासीपुरा के प्रसिद्ध श्री राम दरबार मंदिर में पहुंची। वहां उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद वह निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन

आध्यात्मिक यात्रा पर आई प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन बृहस्पतिवार को सुबह 10.30 बजे नेशनल हाईवे पर गांव घासीपुरा के श्री राम दरबार मंदिर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंची। उन्होंने मंदिर में स्थापित मूर्तियों के दर्शन किए तथा विधि विधान के साथ पंडित विनोद प्रकाश ने पूजा अर्चना कराई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुंवर देवराज पंवार ने उनका स्वागत किया तथा मंदिर की ओर से रामायण भेंट की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी आध्यात्मिक यात्रा बड़ी सुखद रही। वह अधिकतर गुजराती भाषा में बात कर रही थीं। उनके निजी सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि उनके साथ धार्मिक यात्रा पर उनके भाई अशोक कुमार, भाभी जशोदाबेन, भतीजी रेणुका सहित नौ सदस्य थे। सूचना पाकर क्षेत्र की कुछ महिलाएं भी वहां पर पहुंच गई और उन्होंने उनके साथ फोटो खिंचवाई। आधा घंटा रुकने के बाद वे एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए हाथरस के लिए रवाना हो गई। इस अवसर पर देवराज पंवार, सुमित मलिक, कोच जितेंद्र, शेखर कुमार सालियन, विजय सिंह, राजेंद्र धनकर, थाना प्रभारी मनोज चाहल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed