फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Janta High Village Education Assembly School Bhopa election

सुदेश पाल चुने गए जनता हाई ग्राम शिक्षा सभा के अध्यक्ष

Mon, 16 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Janta High Village Education Assembly School Bhopa election
भोपा के जनता इंटर कॉलेज में हुए मतदान के लिए लाइन में लगे वोटर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भोपा। जनता हाई ग्राम शिक्षा सभा स्कूल भोपा के चुनाव में सुदेश पाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 100 वोटों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। चुनाव को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

भोपा के जनता इंटर कॉलेज में रविवार को जनता हाई ग्राम शिक्षा सभा स्कूल भोपा के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों सुदेश पाल तथा हरविंदर सिंह ने नामांकन कराया। कुल 768 मतदाता थे जिनमें 585 मत पड़े। हरविंदर सिंह के 242 मतों के मुकाबले सुदेश पाल को 342 मत प्राप्त हुए। एक मत निरस्त हो गया। 100 मतों से सुदेश पाल विजयी रहे। इसी के साथ ही जनता हाई ग्राम शिक्षा सभा, स्कूल भोपा के 10 सदस्यों के लिए भी चुनाव हुआ। इस चुनाव में 12 सदस्यों ने नामांकन किया था। चुनाव अधिकारी की घोषणा के बाद सुदेश पाल के खेमे में खुशी छा गई थी। लोगों ने नव निर्वाचित का स्वागत किया। लोकसभा एवं विधानसभा की तर्ज पर हुए इस चुनाव में मतदान को लेकर सदस्यों में काफी उत्साह रहा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्रह्मपाल राठी, धर्मपाल सिंह राठी, प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठी, विनय प्रधान,रविंद्र उर्फ छोटा प्रधान, संसार सिंह प्रधान, बिन्नू राठी, जितेंद्र चेयरमैन, जयपाल प्रधान, संदीप राठी, देवेंद्र कुमार राठी, सुनील मलिक, सुरेंद्र बालियान, किरण बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विजयी हुए दस सदस्य
भोपा। दस सदस्य पदों के लिए कुल 12 लोगों ने नामांकन किया था जिसमें दो प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। चंद्रवीर सिंह, जगबीर सिंह, देवेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, नवीन राठी, परविंदर राठी, विनय कुमार, वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र कुमार, संदीप कुमार विजयी रहे। तेजपाल सिंह एवं जितेंद्र कुमार ने भी नामांकन कराया था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
भोपा। भोपा निवासी पूर्व बीएसए सुरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष पद के लिए, सचिव पद पर देवराज, संयुक्त सचिव पद पर प्रभात कुमार उर्फ गुड्डू, कोषाध्यक्ष पद के लिए अवनीश कुमार, लेखाकार ब्रह्म सिंह को पहले ही सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिया गया था।

88 वर्ष की उम्र के दो मतदाताओं ने डाले वोट
भोपा। जनता इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य व जाट महासभा के नेता महावीर सिंह राठी (88 वर्ष) ने भी अपने मत का प्रयोग किया। उनके अतिरिक्त ककरौली निवासी धीर सिंह शास्त्री (88 वर्ष) ने भी वोट डाला। वह किसान इंटर कॉलेज ककरौली के संस्थापक रहने के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर जानसठ व मोरना विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। भोपा के जनता इंटर कॉलेज में भी उनका पूरा सहयोग रहा है । इसी आयु के धीर सिंह शास्त्री ने भी चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed