{"_id":"580bc7854f1c1b453d70473e","slug":"jansath-mei-mahila-ki-maut-par-bawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानसठ में महिला की मौत पर बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानसठ में महिला की मौत पर बवाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
जानसठ में महिला की मौत पर हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली के सामने पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक से गिरी महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। महिला की मौत पर जमकर बवाल हो गया। प्रदर्शनकारी पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम लगाकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने, पीड़ित परिजनों को बीस लाख रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग पर अड़ गए। देर रात पुलिस ने लाठियां फटकार कर ग्रामीणों को तितर बितर कर जाम खुलवाया। शासन ने मृतका के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात निवासी शोएब पुत्र नबाबुद्दीन शनिवार शाम अपनी मां वरीशा व दादी रहीशा को बाइक से लेकर रिश्तेदारी में दौराला जा रहा था। जानसठ कोतवाली के पास चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने उसको बाइक रोकने का इशारा किया। इस दौरान शोएब बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। बाइक सवार सभी गिर पड़े। मीरापुर की ओर से आ रहे ट्रक ने सड़क़ पर गिरी महिला वरीशा (40) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण मौके कोतवाली पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने जानसठ कोतवाली के सामने पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने को लेकर पुलिस के साथ ग्रामीणों की झड़प हुई। ग्रामीण पुलिसकर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने सहित अन्य मांगों को पूरा कराने को लेकर अड़ गए। रात करीब आठ बजे एडीएम प्रशासन मनोज सिंह मय पुलिस फोर्स मौैके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आश्वासन देकर देर रात करीब 9.45 बजे पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम को खुलवा दिया।