{"_id":"63db347a4d731b2cfd1b95f6","slug":"jamsheds-mothers-sample-taken-for-dna-test-muzaffarnagar-news-c-14-1-101800-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डीएनए टेस्ट के लिए जमशेद की मां का सैंपल लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डीएनए टेस्ट के लिए जमशेद की मां का सैंपल लिया
विज्ञापन
सिर कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शामली मार्ग पर 14 जनवरी की सुबह काली नदी में सिर कटे मिले शव की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस ने डीएनए कराने की कवायद शुरू की है। बुधवार को शव जमशेद का मानते हुए पुलिस ने उसकी मां का डीएनए सैंपल कराया हैं। लापता सिर को भी तलाशा जा रहा हैं।
काली नदी में मिले सिर कटा शव पुलिस के लिए एक पहेली बना हैं। क्योंकि शव मिलने के बाद मिललाना रोड पर रहने वाली महिला खातून ने शव को अपने पति जमशेद का होने का दावा किया था। पोस्टमार्टम के बाद शव खातून व उसके परिजनों ने दफना दिया था। बीते दिवस खातून ने पुलिस से मिलकर कहा था कि शव उसके पति जमशेद का नहीं था तो शहर कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त की कार्रवाई को आगे बढाते हुए डीएनए की कार्रवाई शुरू की हैं। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि महिला के बयान के बाद अब शिनाख्त के लिए नई कार्रवाई शुरू की है। हालांकि शव जमशेद का न होना कहा गया हैं फिर भी जमशेद की मां कनीज को कैराना से बुलाकर उसका डीएनए सेंपल जिला अस्पताल में कराया गया है। इस सेंपल को प्रयोगशाला भेजकर मृतक के शव के रखे सैंपल से मिलान कराया जाएगा। इसके अलावा भी शव की शिनाख्त के अलग से प्रयास किए जा रहे हैं।
महिला सिपाही के घर में चोरी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की पुलिस लाइन में एक महिला सिपाही के घर में चोरी कर ली गई। मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। महिला सिपाही अंजूू एलआइयू में तैनात हैं। वह कई दिन पहले मेरठ अपनी रिश्तेदारी में गई थी। उन्हें वहां पर पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके आवास के ताले टूटे हुए हैं। इस सूचना पर महिला सिपाही अपने परिजनों के साथ घर पहुंची और आवास को देखा। बताया गया कि घर से कुछ जेवर व एलईडी चोरी की गई थी। थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय का कहना है कि कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
-
छात्रा को लेकर शिक्षक फरार
तितावी। बघरा निवासी शिक्षक सूरज अपने पास टयूशन पढने आने वाली नाबालिग छात्रा को लेकर फरार हो गया। तितावी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
--
दुष्कर्म पीडि़ा के कराए बयान
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित ईवान अस्पताल में सुपरवाइजर जावेद द्वारा महिला सफाई कर्मी के साथ दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने बुधवार को पीडि़ता के कोर्ट में बयान दर्ज कराएं हैं। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने कहा कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई चल रही है।