{"_id":"6884da200f2a787ec0099aed","slug":"jamiat-officials-filed-a-complaint-against-the-owner-of-the-news-channel-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-150813-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: न्यूज चैनल के मालिक के खिलाफ जमीयत के पदाधिकारियों ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: न्यूज चैनल के मालिक के खिलाफ जमीयत के पदाधिकारियों ने दी तहरीर
Sat, 26 Jul 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। जमीयत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बनाए गए एक न्यूज चैनल के मालिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को जमीयत के पदाधिकारी बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में तहरीर देते हुए जमीयत के पदाधिकारी शेरदीन राणा ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बनाए गए एक न्यूज चैनल पर एक वीडियो अपलोड है।
वीडियो में एक व्यक्ति मुस्लिम समाज व उनकी धार्मिक किताब पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। वह मौलाना अरशद मदनी की गर्दन काटने के लिए भी कह रहा है।
इस घटना से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावना आहत हुई है। जमीयत के पदाधिकारियों ने न्यूज चैनल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। वीडियो को सोशल मीडिया से भी हटाने की मांग की। कोतवाली पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।