फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jam in protest against the accident, the truck sabotage

हादसे के विरोध में लगाया जाम, ट्रक में तोड़फोड़

Tue, 05 Feb 2019 12:26 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 05 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jam in protest against the accident, the truck sabotage
accident - फोटो : अमर उजाला
भोपा। सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ मार्ग स्थित यूसुफपुर चौराहे पर लकड़ियों से भरे ओवरलोड ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार कर बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाते हुए ट्रक में जमकर तोड़फोड़ कर दी। एसडीएम जानसठ द्वारा पांच लाख रुपये मुआवजा व ओवरलोड ट्रकों पर रोक के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने करीब तीन घंटे बाद जाम खोला। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी नदीम (20) पुत्र रईस अहमद सोमवार सुबह दो साथियों अहसान व शाहबाज के साथ बाइक पर बिना हेलमेट लगाए मुजफ्फरनगर काम पर आ रहे थे। इस दौरान घने कोहरा छाया था। जैसे ही उनकी बाइक यूसुफपुर चौराहे पर पहुंची, नदीम ने ब्रेकर देखकर बाइक को ब्रेक लगाए, उसी समय पीछे से आ रहे लकड़ियों से भरे ओवरलोड ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक ने तीनों को कुचल दिया।
विज्ञापन


हादसे में नदीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मोरना से पीड़ित परिजनों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक में जमकर तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भीड़ ने सुबह करीब 10.15 मुजफ्फरनगर-मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर भोपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाने का प्रयास किया, मगर भीड़ ने पुलिस को नदीम का शव उठाने नहीं दिया।  सूचना पर सीओ भोपा राममोहन शर्मा ककरौली पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही।

इस पर एसडीएम जानसठ विजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को पांच लाख की सहायता देने, घायलों की भी आर्थिक मदद किए जाने और ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को शांत किया, तब कहीं जाकर तीन घंटे बाद करीब 1.15 जाम खुलवाया जा सका। शाम को पोस्टमार्टम के बाद नदीम के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। पुलिस ने मृतक युवक के पिता रईस अहमद की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया है।

ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट नहीं लगाना पड़ा भारी
मुजफ्फरनगर। घना कोहरा व बिना संकेतक के बनाए गए ब्रेकर के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन भी बाइक सवारों के लिए जानलेवा साबित हुआ। नियमानुसार, दुपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट बाइक चलाना अपराध है, लेकिन सोमवार सुबह हुए हादसे के शिकार हुए युवक ट्रिपल राइडिंग करने के साथ ही हेलमेट भी नहीं लगाए थे। हादसे में ट्रक का पहिया नदीम के सिर से उतर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यदि युवक हेलमेट लगाए होता, तो संभव है कि उसकी जान बच जाती।


लापरवाही भी रही हादसे की वजह

भोपा। सोमवार सुबह क्षेत्र में अलसुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। हादसे के समय सुबह करीब दस बजे भी काफी कोहरा था, जिससे आगे का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं, घटनास्थल यूसुफपुर चौराहे पर ब्रेकर बने हुए हैं, जो दिन की रोशनी में भी दिखाई नहीं देते और वहां इस संबंध में कोई संकेतक अथवा बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। सोमवार को भी बाइक सवारों ने जैसे ही ब्रेकर पर रफ्तार धीमी की, कोहरे के चलते पीछे आ रहा तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक का चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और ट्रक ने बाइक को टक्कर मार कर बाइक सवारों को कुचल दिया। अफसरों के अनुसार बिना संकेतक के बनाए गए ब्रेकर और घना कोहरा ही हादसे की वजह रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed