{"_id":"572e3be14f1c1b687b5cd26d","slug":"jalandhar-express-fire-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर एक्सप्रेस में आग से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर एक्सप्रेस में आग से अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 08 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने के बाद जांच करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर जालंधर-दिल्ली एक्सप्रेस के कोच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिससे मुसाफिरों में हड़कंप मच गया और जान बचाने के लिए बोगी से कूदकर भाग निकले। आनन-फानन में रेलवे फोर्स पहुंची और आग का काबू किया। जांच के बाद गाड़ी को रवाना किया गया।
सहारनपुर की तरफ से जालंधर-दिल्ली एक्सप्रेस (14682 डाउन) सुबह करीब 10:35 बजे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर आकर रुकी। इस दौरान काफी यात्री गाड़ी में बैठे हुए थे। इसी बीच गाड़ी के जनरल कोच के वायर में तेज धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर यात्री बोगी से कूदकर भाग निकले।
शोरशराबा सुनकर रेलवे पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और यात्रियों को हटाकर आग पर काबू पाया। स्टेशन से दिल्ली मुख्यालय पर ट्रेन में आग लगने की सूचना दी गई। स्टेशन आ रही ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़ी करने की व्यवस्था की गई। कर्मचारियों ने ट्रेन की छानबीन की और वायर को ठीक किया। इलेक्ट्रिक टीम की जांच पड़ताल के बाद गाड़ी को रवाना किया गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण चिंगारी उठी थी। समय रहते आग को काबू कर लिया गया। किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ, 11:20 बजे गाड़ी दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई।