फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jalabhishek in the pagodas with the chanting of Har Har Shambhu

हर हर शंभू के जयघोष के साथ शिवालयों में जलाभिषेक

Tue, 26 Jul 2022 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Jalabhishek in the pagodas with the chanting of Har Har Shambhu
शिव मूर्ति पर जलाभिषेक करते श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- जिले भर में उत्साह के साथ मनाई गई शिवरात्रि, शिव चौक, संभलहेड़ा, सांझक सहित सभी शिवालयों में की गई पूजा-अर्चना
विज्ञापन

12 बजे सोमवार रात से ही शुरू हो गया था जलाभिषेक त्रयोदशी मुहूर्त में
06:48 बजे मंगलवार शाम को चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त में किया गया पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि पर्व जिले भर में उत्साह के साथ मनाई गई। जय शिव शंकर, गौरी शंकर, पार्वती शिव हरे-हरे ... शिव पार्वती की स्तुति के महामंत्र के साथ सोमवार की रात 12 बजे से ही त्रयोदशी मुहूर्त में जलाभिषेक शुरू कर दिया गया था। मंगलवार की शाम पौने सात बजे चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त में पूजन किया गया। शहर के शिव चौक, संभलहेड़ा के पंचमुखी मंदिर, सांझक सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रहीं। श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की गई।
मंगलवार सुबह को कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक किया। शहर के शिव चौक पर जलाभिषेक के लिए रुड़की रोड पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। एहतियात के तौर पर पुलिसबल तैनात किया गया था। महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा अर्चना की। शाम को चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त करीब 06:48 बजे शुरू होने पर पूजन किया गया। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री मन कामेश्वर मंदिर, कूकड़ा मंडी स्थित शिव मंदिर, गणपति धाम के महादेव मंदिर, बोहरों वाला मंदिर, गौरी शंकर मंदिर में पूजा की गई।
विज्ञापन

आधी रात के समय पहुंच गए हजारों श्रद्धालु
शहर के शिव चौक पर सोमवार आधी रात के समय हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच गए। इनमें कांवड़ियों के साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल थे। रुड़की रोड पर लंबी कतार लग गई। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार और सीओ सिटी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रस्सा डलवाकर जलाभिषेक कराने की व्यवस्था कराई। इसके अलावा शिव मूर्ति के पिछले वाला दरवाजा भी खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed