फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jalabhishek in Shiva temples on the first Monday of Sawan

Muzaffarnagar News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक

Tue, 11 Jul 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 11 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek in Shiva temples on the first Monday of Sawan
जानसठ में शिवालय में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर/मोरना। सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं के बीच उत्साह रहा। सुबह से ही शिवालयों में भीड़ रही। जलाभिषेक कर मंगलकामना की गई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह शिव चौक स्थित शिव मूर्ति पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। इसके अलावा जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालु पहुंचे। मोरना के गांव ककराला स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन जुड़ेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, फल, दीप आदि विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर मोरना, भोपा, ककरौली, भोकरहेड़ी, शुकतीर्थ शिवधाम, श्री नीलकंठ महादेव फिरोजपुर, विश्वनाथ महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


- सांझक में किया जलाभिषेक
शाहपुर। क्षेत्र के गांव सांझक में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसके अलावा कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर, शिव दुर्गा मंदिर, मंगलापुरी मंडी स्थित शिवमूर्ति, सिद्ध पीठ ठाकुरद्वारा मंदिर, रामनगर कॉलोनी स्थित राम मंदिर, पिपलेश्वर हनुमान मंदिर आदि ने श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जानसठ में जलाभिषेक
जानसठ। कस्बे में स्थित सिद्धपीठ श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर में कीर्तन का कार्यक्रम भी किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed