{"_id":"63f0bdb7b22468088406b730","slug":"jalabhishek-done-with-chanting-of-jai-shiv-shankar-gauri-shankar-muzaffarnagar-news-c-14-1-123450-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: जय शिव शंकर, गौरी शंकर .... के जाप के साथ किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: जय शिव शंकर, गौरी शंकर .... के जाप के साथ किया जलाभिषेक
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर भव्य रुप से सजायी गई भगवान आशुतोष की मूर्ति।
- महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक करने को उमड़ी भक्तों की भीड़
- शिव चौक पर सुबह से दोपहर बाद तक लगी रही श्रद्धालुओं की लंबी कतार
- सभी ने जलाभिषेक कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर बोल बम के उद्घोष से वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। उधर, शिव चौक पर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए सवेरे छह बजे से ही लाइन लग गई।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िये हर हर महादेव की उद्घोष करते शिव चौक पर पहुंचे और जलाभिषेक किया। दूसरे जिलों और राज्यों में रहने वाले कांवड़िये भगवान भोलेनाथ की परिक्रमा करते हुए गंतव्य की ओर बढ़ गए। शिव चौक पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने भी पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस दौरान पंडित ने भगवान भोलेनाथ का पूजन भी कराया। नगर के सभी शिवालयों पर भक्तों की भीड़ देखी गई। शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी थी। पुरुष, महिलाएं, बच्चे सभी ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।