फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jal Nigam dug pits, closed the routes of Keshavpuri and Jat Colony

Muzaffarnagar: जल निगम ने खोदे गड्ढ़े, कई कॉलोनियों के रास्ते बंद, वाहन तो क्या पैदल भी नहीं निकल पा रहे लोग हुए बंद

Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2022 12:27 AM IST
सार

जल निगम एक काम पूरा कर सड़क को नहीं बनवाता है। इससे पहले दूसरी जगह सड़क खोद देता है। एक साल से इस क्षेत्र के लोग परेशान हैं।   अब केशवपुरी के सामने गड्ढा खोद देने से काॅलोनी का मुख्य मार्ग बंद हो गया है।

विज्ञापन
Jal Nigam dug pits, closed the routes of Keshavpuri and Jat Colony
मेरठ रोड पर सीवर पाइप लाईन के कार्य के चलते बंद हुआ केशव पुरी का मुख्य रास्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में मेरठ रोड की सड़क में जल निगम सीवर की लाईन डाल रहा है। इसके चलते सड़क को कई स्थान से खोद दिया गया है। केशवपुरी के सामने गड्ढा खोद देने से कालोनी का मुख्य मार्ग बंद हो गया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम वाली सड़क पहले से ही खराब है। इस कारण केशवपुरी और जाट कालोनी के दोनो मुख्य मार्ग बंद हो गए हैं। आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


मेरठ रोड पर कंपनी बाग में सुबह और शाम में हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां सबसे ज्यादा भीड़ खालापार, लोहिया बाजार, जाट कालोनी और केशवपुरी के लोगों की होती है। सोमवार की सुबह केशवपुरी के लोग जब कालोनी के गेट पर पहुंचे तो रास्ता बंद मिला। काॅलोनी के मुख्य गेट के बाहर बड़ा गड्ढा खोद डाला गया है। 18 फुट नीचे सीवर लाईन डालने का कार्य चल रहा है। इस मार्ग को कई स्थानों पर खोदा गया है।
विज्ञापन


36 करोड़ की परियोजना पर जल निगम का कार्य चल रहा है। हालत यह है कि जल निगम एक काम पूरा कर सड़क को नहीं बनवाता है। इससे पहले दूसरी जगह सड़क खोद देता है। स्पोर्ट्स स्टेडियम वाली सड़क में सीवर डल चुका है, लेकिन सड़क आज तक नहीं बनी है। एक साल से इस क्षेत्र के लोग परेशान हैं। केशवपुरी के मुख्य मार्ग पर अधिक समय लग गया तो यहां जनजीवन पूरी तरह थम जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gupta Brothers Arrested:राशन की दुकान से निकलकर गुप्ता बंधुओं ने साउथ अफ्रीका में खड़ा किया साम्राज्य, अब मंडराया ये खतरा

समय से काम हो जाए तो काई परेशानी नहीं
केशवपुरी में बर्तन की दुकान करने वाले संदीप सिंघल का कहना है कि अचानक मुख्य मार्ग बंद हो जाने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर का काम भी जरूरी है। आम जनता को कोई एतराज नहीं अगर समय से काम पूरा हो जाए।

हादसों का खतरा भी रहता है
केशवपुरी के अरूण गर्ग का कहना है कि मुख्य मार्ग पर बड़ गड्ढे अधिक दिन तक नहीं रहने चाहिए। इससे आम आदमी के साथ पशु और जानवरों के गिरने का खतरा बना रहता है। जल निगम को तेजी के साथ काम पूरा करना चाहिए।

लापरवाही छोड़े जल निगम
केशवपुरी के सुभाष मित्तल का कहना है कि केशवपुरी की मेन सड़क एक साल तक टूटी-फुटी रही। जल निगम की लापरवाही के कारण जनता को परेशनी का सामना करना पड़ा। अब मुख्य मार्ग ही बंद कर दिया। कालोनी की एंट्री ही बंद हो गई। ऐसे में जल निगम तेजी से काम पूरा करे। नहीं तो कालोनी की पूरी व्यवस्था ठप्प हो जाएगी।

वाहन तो क्या पैदल भी नहीं निकल पा रहे
केशवपुरी के संजय दुबे का कहना है कि मुख्य गेट के सामने खुदाई कर दिए जाने से वाहन तो क्या आदमी पैदल भी नहीं निकल सकता है। जल निगम का वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। अब पूरी कालोनी के लोग परेशान है। जाट कालोनी का भी एक रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।

हम तेजी से काम कराएंगे
अधिशासी अभियंता रुचिन यादव का कहना है कि कालोनी के लोगों को अधिक परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मुख्य मार्ग को जल्दी खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed